योहानी 'मनिके मागे हिते' का गाएंगी हिंदी वर्जन

Updated on 23-10-2021 08:27 PM

मुंबई पडोसी देश श्रीलंका की वायरल सिंगर योहानी के इंडियन फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि योहानी जल्दी ही बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू करने जा रहीं हैं। निर्देशक इंद्र कुमार की एक अपकमिंग फिल्मथैंक गॉडमें योहानी गाना गाती हुई नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वो सिंगिंग डेब्यू करेंगी। इंद्र कुमार की इस फिल्म में कई स्टार्स नजर आने वाले हैं।


इस फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह लीड स्टार्स होंगे। योहानी अपने गानेमनिके मागे हितेका हिंदी वर्जन इस फिल्म में गाएंगी। इस गाने को म्यूजिक तनिष्क बागची देंगे।वहीं, इस गाने को लिखा रश्मि विराग ने है। टी-सीरिज के साथ मिलकर योहानी जल्द ही धमाका करने वाली हैं। उन्हें हिंदी गाना गाते हुए देखना मजेदार होगा। इस बारे में इंद्र कुमार ने खुद जानकारी दी है।

वहीं, योहानी थैंक गॉड का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। वो जल्द ही गाने की रिकॉर्डिंग शुरू कर सकती हैं। योहानी ने जब सलमान खान के साथ बिग बॉस का स्टेज शेयर किया था तब उन्होंने सलमान खान से भी इस गाने को गाने की गुजारिश की थी। इसे सलमान खान ने अपने अंदाज में गाया था। वहीं, योहानी की डेब्यू फिल्म की बात करें तोथैंक गॉडएक कॉमेडी फिल्म होगी जिसकी स्टार कास्ट ही काफी दिलचस्प है।


फिल्म में अजय देवगन को कॉमेडी करते देखना मजेदार होगा। अजय देवगन दूसरी बार रकुल प्रीत के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसके पहले अजय देवगन और रकुल प्रीत साथ मेंदे दे प्यार देमें नजर चुके हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बता देंकि योहानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में वो सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आईं थीं। उनका बेहद लोकप्रिय गानामनिके मागे हितेजबरदस्त वायरल हुआ है और अब वो एक इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.