आप एक चैंपियन हैं... KKR ने जीता दिल, 5 छक्के खाने वाले यश दयाल का ऐसे बढ़ाया हौसला

Updated on 10-04-2023 07:12 PM
नई दिल्ली: रिंकू सिंह एकनई दिल्ली: रिंकू सिंह एक ऐसा नाम है जिसने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। रिंकू ने वो कर दिखाया जिसको करने में बड़े-बड़े सूरमा खिलाड़ियों के भी पैर कापते हैं। उन्होंने आखिरी ओवर में 5 गेंद पर 5 छक्के जड़कर केकेआर को मैच जिता दिया। जहां रिंकू ने यह चमत्कार कर अपना नाम बना लिया, तो वहीं गेंदबाज यश दयाल इसको जितना जल्दी हो सके भुलाना चाहेंगे। जब हर कोई रिंकू-रिंकू कर रहा था उस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने यश दयाल के लिए कुछ ऐसा किया कि सबका दिल जीत लिया।  ऐसा नाम है जिसने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। रिंकू ने वो कर दिखाया जिसको करने में बड़े-बड़े सूरमा खिलाड़ियों के भी पैर कापते हैं। उन्होंने आखिरी ओवर में 5 गेंद पर 5 छक्के जड़कर केकेआर को मैच जिता दिया। जहां रिंकू ने यह चमत्कार कर अपना नाम बना लिया, तो वहीं गेंदबाज यश दयाल इसको जितना जल्दी हो सके भुलाना चाहेंगे। जब हर कोई रिंकू-रिंकू कर रहा था उस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने यश दयाल के लिए कुछ ऐसा किया कि सबका दिल जीत लिया।

केकेआर ने यश के लिए डाला खास पोस्ट

इसमें कोई दोराय नहीं कि आखिरी ओवर में 5 छक्के खाकर यश दयाल का मनोबल चूर-चूर हो गया होगा। उनको हर एक छक्का कांटे की तरह चुभ रहा होगा। लेकिन इसी बीच उनकी विरोधी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर आप केकेआर के फैन बनने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, कोलकाता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यश दयाल की तस्वीर शेयर कर उनका हौसला बढ़ाया है। केकेआर ने लिखा, 'चिन अप, लैड। बस ऑफिस में एक मुश्किल दिन,ऐसा क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ भी होता है। आप एक चैंपियन हैं, और जबरदस्त वापसी करने वाले हैं।'
इरफान पठान ने भी किया बैक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी यश दयाल को 5 छक्के खाने के बाद बैक किया है। उन्होंने यश के लिए ट्विटर का सहारा लेते हुए लिखा है कि, ' यश दयाल आज के गेम को वैसे ही भूल जाओ जैसे तुम आगे बढ़ने के लिए मैदान पर बिताए अच्छे दिन भूलते हो। अगर आप स्ट्रॉन्ग (मजबूत) रहे तो चीजों को बदल सकते हैं।' बता दें कि 25 वर्षीय यश दयाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने चार ओवर के स्पेल में 17.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 69 रन लुटाए हैं। यश को दिसंबर में बांग्लादेश में खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्काड में भी शामिल किया गया था। आईपीएल 2022 में इस लेफ्ट आर्म गेंदबाज ने 9 मैचों में 11 विकेट लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खीचा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.