'सुंदर हो फिर मुंह क्यों खराब बनाया है'

Updated on 09-10-2021 07:19 PM

मुंबई जानेमाने एक्टर कमल हासन के बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपनी बिना मेकअप और फिल्टर के फोटो शेयर की है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं। बिना मेकअप के वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।सालारएक्ट्रेस श्रुति हासन ने ट्विटर पर बिना मेकअप और फिल्टर के फोटो शेयर की है। इसमें वो चिल करते हुए अपना लुक दिखाते हुए नजर रही हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है।


श्रुति ने अपनी बिना मेकअप और फिल्टर के फोटो एक फैन की रिक्वेस्ट पर शेयर की है, जिसमें यूजर ने लिखा था, ‘एक सेल्फी बिना फिल्टर के साथ, प्लीज?’ एक्ट्रेस के फोटो शेयर करने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इसी बीच एक ने लिखा, ‘इतनी सुंदर हो फिर मुंह को इतना खराब क्यों कर रहे हो।वहीं, दूसरे ने लिखा किआप सलमान खान के साथ किस तरह की मूवी करना चाहोगी।इसी तरह से सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं।

हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया है।इसके अलावा श्रुति हासन ने पापा कमल हासन से मिली सीख को भी फैंस के साथ शेयर किया है। वो अपने दिल के करीब हैं। श्रुति एक ऐक्शन फिल्म भी करना चाहती हैं, जिसमें वो ऐक्शन करते हुए दिखना चाहती हैं। बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने कथित ब्वॉयफ्रेंड शांतनु के साथ इंस्टाग्राम पर फर्नीचर खरीदते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।


हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन, आए दिन उनकी कोई ना कोई फोटो शांतनु के साथ सामने ही जाती है। खैर, अगर उनके वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो प्रभास स्टारर फिल्मसालारमें नजर आने वाली हैं। इसमें वो एक्टर के अपोजिट लीज रोल में दिखेंगी। ये पेन इंडिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। मालूम हो कि श्रूति इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ उन्हें इस बीच काफी स्पॉट किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.