राइट आर्म मीडियम नहीं है ना... जसप्रीत बुमराह को पसंद नहीं आया था अपना इंट्रो, बता दिया था गलत

Updated on 10-09-2024 01:18 PM
नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह को वर्तमान समय में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेटर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। फॉर्मेट चाहे जो भी हो, हर बल्लेबाज बुमराह से खौफ खाता है। टी20 वर्ल्ड कप में 2024 में बुमराह ने 4.17 की इकोनॉमी से रन दिए थे। आज के समय में बड़े-बड़े गेंदबाजों की वनडे इकोनॉमी इससे खराब है। बल्लेबाज बुमराह के खिलाफ रन बनाने से ज्यादा विकेट बचाने की कोशिश करते हैं।

बुमराह का पुराना वीडियो वायरल


जसप्रीत बुमराह ने 2013 में आईपीएल डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र 19 साल थी। वह मुंबई की स्काउट टीम की खोज थे। अपने यूनिक एक्शन की वजह से शुरुआत में ही बुमराह चर्चा में आ गए थे। अब मुंबई इंडियंस ने उसी समय का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें बुमराह के नाम के आगे राइम आर्म मीडियम लिखा था। वह इससे खुश नजर नहीं आ रहे हैं। वीडियो में बुमराह बोल रहे हैं- पर ये गलत है ना। राइट आर्म मीडियम नहीं है ना, राइट आर्म फास्ट।

पहले ओवर में किया था कोहली को आउट


जसप्रीत बुमराह ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2013 में डेब्यू किया था। उनके सामने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी धाक जमा चुके विराट कोहली थे। विराट ने बुमराह को पहले चार गेंद पर तीन चौके मार दिए। बुमराह को रनअप में दिक्कत हो रही थी। रनअप के पास रेत डाला गया और अगली ही गेंद पर विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

2016 में किया भारत के लिए डेब्यू


जसप्रीत बुमराह को 2016 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के लिए डेब्यू का मौका मिला था। वह अभी तक भारत के लिए 36 टेस्ट, 89 वनडे और 70 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 159 तो वनडे में 149 विकेट हैं। टी20 इंटरनेशनल में भी बुमराह 89 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए आखिरी बार खेलने वाले बुमराह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.