आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म 'सास कमाल बहू धमाल' घर बैठे देख सकेंगे आप, जानिए कहां और कब आएगी मूवी
Updated on
16-12-2024 04:46 PM
भोजपुरी सिनेमा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। फीलमची भोजपुरी अब भोजपुरी इंडस्ट्री में नया इतिहास रचने जा रहा है। अब चैनल खुद की फिल्म बनाना शुरू कर चुका है। फिल्म 'सास कमाल बहू धमाल' 21 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे फीलमची चैनल पर दिखाई जाएगी। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक अनोखी कहानी और सामाजिक संदेश लेकर आ रही है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखेगी।
फिल्म की कहानी झखझोरपुर नाम के एक काल्पनिक गांव पर आधारित है, जो एक ऋषि के श्राप के कारण प्रभावित है। श्राप के चलते इस गांव में सास-बहू के रिश्ते कभी सामान्य नहीं रह पाते। लेकिन पढ़ी-लिखी लक्ष्मी (आम्रपाली दुबे) जब इस गांव में दुल्हन बनकर आती है, तो उसे भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। लक्ष्मी हार मानने वालों में से नहीं है। वह सास-बहू के बीच के झगड़ों को खत्म करने और श्राप से गांव को मुक्त कराने के लिए एक गुप्त योजना बनाती है।
फिल्म 'सास कमाल बहू धमाल' की कहानी
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब लक्ष्मी का प्लान सफल होते-होते अचानक गांव वालों के सामने आ जाता है। लक्ष्मी के इरादों पर सवाल उठाए जाते हैं। आखिरकार, क्या वह श्राप को खत्म कर गांव में शांति ला पाएगी, या उसकी योजना उल्टा असर करेगी? इन सवालों के जवाब के लिए फिल्म देखना होगा।
फिल्म के बारे में आम्रपाली दुबे
फिल्म में अम्रपाली दुबे के साथ विद्या सिंह, मणि भट्टाचार्य, लाडो मधेशिया, जय यादव और ज्योति मिश्रा के साथ कई दिग्गज अभिनेता इस फिल्म में नजर आयेंगे। फिल्म को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा, 'सास कमाल बहू धमाल एक ऐसी कहानी है, जो सास-बहू के रिश्ते की जटिलताओं और उसमें छुपे भावनात्मक पहलुओं को हास्य और ड्रामा के माध्यम से प्रस्तुत करती है। यह फिल्म न केवल दर्शकों को हंसाएगी, बल्कि उन्हें रिश्तों की अहमियत को भी समझाएगी।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…