'तुमको कुछ नहीं आता...' जब धोनी और वाइफ साक्षी के बीच हुई बहस, कहा- सब गलत हुआ...

Updated on 28-10-2024 01:14 PM

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी ने खुलासा किया है कि एक बार साक्षी ने क्रिकेट के नियमों पर सवाल उठाए थे. साक्षी एमएस को ही क्रिकेट के नियम सिखाने लगी थी. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ. जिसमें धोनी खुद ये कहानी सुना रहे हैं कि क्या हुआ था. धोनी ने यह भी बताया कि वह और साक्षी क्रिकेट को लेकर ज्यादा बाते नहीं करते हैं. उन्होंने एक क्रिकेट मैच का किस्सा सुनाया.


धोनी ने एक इवेंट के दौरान कहा, “हम साथ में एक मैच देख रहे थे. मेरे ख्याल से वह वनडे इंटरनेशनल था. साक्षी भी साथ में. ज्यादातर मैं और साक्षी क्रिकेट के बारे में बात नहीं करते हैं. तो बॉलर ने बॉल डाला तो वह वाइड थी. बैट्समैन ने स्टेप आउट किया तो वह स्टंप हो गया. अंपायर आज कल थर्ड अंपायर से जवाब मांगते हैं. लेकिन मेरी वाइफ कहने लगी कि आउट नहीं है. जब तक साक्षी ने बोला कि आउट नहीं है तब तक बैट्समैन मैदान से बाहर चलना शुरू कर दिया था.”


धोनी ने आगे कहा,” वो कहने लगी कि अंपायर उसको वापस बुलाएगा. वाइड बॉल पर स्टंप नहीं हो सकता है. तो मैंने बोला वाइड पे स्टंप होता है नो बॉल पर नहीं होता है. तो वह कहती है कि तुमको कुछ नहीं पता है. तुम रुको उसे थोड़ी देर में थर्ड अंपायर बुलाएगा. जब तक ये बात हो रही थी तब तक वो बैट्समैन पवेलियन तक जा चुका था. फिर जब उसे आउट करार दिया गया तो साक्षी कहती है कि यहां पे कुछ गलत हुआ है.”


साल 20 में धोनी ने साक्षी से शादी रचाई थी. साक्षी अक्सर धोनी की टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में आती है. उनके साथ उनकी बेटी जीवा भी रहती है. दोनों साथ मिलकर धोनी के लिए चीयर करते हैं. बता दें कि धोनी ने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. धोनी हालांकि, आईपीएल खेल रहे हैं. वह आईपीएल 2025 में भी खेलते नजर आएंगे. उन्होंने खुद एक इवेंट में इसका ऐलान किया.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.