आपको मलंग आदमी मिल गया... पाकिस्तानी ड्राइवर ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ, खूब देखा जा रहा वीडियो

Updated on 11-11-2023 02:49 PM
दुबई: पाकिस्तान के एक ड्राइवर का वीडियो सामने आया है। इसमें ये ड्राइवर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ के पुल बांध रहा है। पाकिस्तान का ये शख्स दुबई में ड्राइवर के तौर पर काम करता है। ड्राइवर के साथ बैठे शख्स ने भारत की सरकार पर सवाल किया तो उसने नरेंद्र मोदी के बारे में बात करना शुरू कर दिया। इस बातचीत को इस शख्स ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जिसमें ये ड्राइवर पीएम मोदी को एक ऐसा मलंग आदमी कह रहा है, जो बिना किसी लालच के लोगों की सेवा में लगा है।

इस ड्राइवर का नाम तनवीर है। जो वीडियो में कह रहे है कि आप मोदी जी के के लिए दुआ करो। देखो हमारा पाकिस्तान क्या हाल हो गया, पांच सौ रुपए किलो आलू और प्याज बिक रहा है। इंडिया में आपके मजे लगे हुए हैं। दुनिया में कोई सबसे सस्ता देश है तो इंडिया है। एकदम मलंग आदमी आपको मिल गया है, जिसने ना पैसे की चाह है ना कोई दूसरा लालच है। उसकी तो एक बूढ़ी मां थी, वो भी मर गई। अभ तो उसके लिए जो भी है, अवाम ही है।

मुल्क को ही परिवार समझते हैं पीएम मोदी

तनवीर आगे कहते हैं कि नरेंद्र मोदी ऐसे आदमी हैं, जो पूरे मुल्क को ही अपना परिवार समझते हैं। अभी हमने देखा कि जी-20 हुआ। इस दौरान उन्होंने पूरे अरब अपने साथ जोड़ लिया। वो एक ट्रेन के लिए भी काम कर रहे हैं। ये ट्रेन 2035 तक अबु धाबी से कतर बहरीन, सऊदी, कुवैत के साथ मुंबई को भी जोड़ेगी। इस ट्रेन के नीचे पाइपलाइन भी डाली जाएगी। इस पाइपलाइन से इंडिया से पानी आएगा और अरब देशों से डीजल पेट्रोल जाएगा।

तनवीर ये भी कह रहा है कि कुछ लोग मेरे से लड़ने लगते हैं कि मोदी के पुजारी बने हुए हो लेकिन मेरा तो किसी पार्टी से कोई रिश्ता नहीं है। मुझे लगता है कि वो आदमी काम कर रहा है तो मैं कह देता हूं। मोदी जी का दिमाग तो अंग्रेजों की तरह चलता है। जैसे अंग्रेज 100 साल आगे की सोचते थे, मोदी जी भी वैसे ही सोचते हैं। इसलिए मैं तो कहता हूं कि ये 10-15 साल और गुजार जाएं, इंडिया को ये बहुत आगे ले जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.