तुमने आतंकवादियों को पाला... मुल्ला मुनीर पर भड़कीं पूर्व अफगान सांसद, पाकिस्तान को सताता है भारत का डर

Updated on 18-10-2025 02:17 PM
काबुल: पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया, जब पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार देर शाम सीमा से सटे अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में कई जगहों पर बमबारी की। इन हमलों में कई अफगान नागरिक मारे गए हैं। पाकिस्तान ने यह हमला ऐसे समय में किया जब कुछ घंटे पहले ही उसने अफगान तालिबान के साथ युद्धविराम को बढ़ाने पर सहमति जताई थी। इन हमलों की दुनिया भर में रह रहे अफगानियों ने निंदा की है और संघर्ष विराम के बावजूद बमबारी को पाकिस्तान का धोखा बताया है। इस बीच अफगानिस्तान की पूर्व सांसद मरियम सोलायमानखिल ने इन हमलों को कायरतापूर्ण बताते हुए पाकिस्तान पर हमला बोला है।

पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

मरियम ने पाकिस्तान की सेना पर आतंकवाद को पालने का आरोप लगाया और कहा कि आज वही इस्लामाबाद के लिए भस्मासुर हो गया है। अमेरिका में रहने वाली पूर्व अफगान सांसद ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी हमले की निंदा की और कहा, हमें जरा भी हैरानी नहीं है। यह हिंसा का वही तरीका है जो ISI और पाकिस्तानी सेना दशकों से भारत से लेकर अफगानिस्तान तक फैलाती आ रही है।
मरियम ने कहा कि युवा क्रिकेटरों, बच्चों और मांओं को मारे जाते देखना दिल दहला देने वाला है। उन्होंने अफगानिस्तान पर सीमा पार पर होने वाली आक्रामकता में वृद्धि को तालिबानी विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी की भारत यात्रा से जोड़ा और कहा कि पाकिस्तान को असुरक्षा का डर सता रहा है।

पाकिस्तान को भारत से लगता है डर

पूर्व अफगान सांसद ने कहा, 'जब भी अफगानिस्तान अपने ऐतिहासिक साझेदार भारत के करीब आता है, तो इससे पाकिस्तान का सैन्य प्रतिष्ठान घबरा जाता है। उनकी पूर्व अर्थव्यवस्था युद्ध और तबाही पर फलती-फूलती है। वे अफगानों और भारतीयों के बीच शांति बर्दाश्त नहीं कर सकते।' इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल मुनीर को निशाने पर लिया और कहा, 'जो बोओगे, वही काटोगे। दशकों से तुमने आतंकवादियों को पाला है और उन्हें हथियार की तरह इस्तेमाल किया है। हैरान मत होना जब तुम्हारी लगाई आग तुम्हारे ही घर को जलाएगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.