आप लोग 10-10 गेम जीतकर आए हो, ये तो होता रहता है... पीएम मोदी ने टीम इंडिया को ऐसे दी सांत्वना

Updated on 21-11-2023 01:54 PM
नई दिल्ली: विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम निराश थी। हर खिलाड़ी गम में डूबा हुआ था तो पीएम मोदी टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम में जाकर सभी से बात की। हर खिलाड़ी को सांत्वना दी। इस मोमेंट का वीडियो पीएमओ की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में पीएम मोदी टीम की तारीफ करते हुए सांत्वना देते हुए कहते हैं- आप सभी 10-10 गेम जीतकर आए हैं।

विराट-रोहित की पीठ थपथपाई, बोले- मुस्कुराइए भाई...
वह कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के कंधे पर हाथ रखते हैं और कहते हैं- आप लोग 10-10 गेम जीतकर आए हो। वह दोनों की पीठ थपथपाते हुए कहते हैं- मुस्कुराइए भाई, देश आपको देख रहा है। वह आगे कहते हैं- मैंने सोचा मिल लूं आप सबको। होता है...।

द्रविड़ से बोले- आप लोगों ने बहुत मेहनत की...
वह फिर टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की ओर मुड़ते हैं। वह कहते हैं- क्या राहुल... कैसे हैं..? राहुल द्रविड़ उनका जवाब हाथ मिलाते हुए देते हैं- जी बढ़ियां। इस पर पीएम राहुल की पीठ थपथपाते हुए कहते हैं- आप लोगों ने मेहनत बहुत की है, लेकिन...!

शमी से मिलते ही लगा लिया गले

कोच से मिलने के बाद वह अपने ही राज्य के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की ओर बढ़ते हैं। वह क्या बाबू कहते हुए जडेजा से हाथ मिलाते हैं और गुजराती में कुछ कहते हैं। इसके बाद युवा शुभमन गिल से हाथ मिलाते हैं। वह शमी के पास पहुंचते हैं तो गले लगा लेते हें और पीठ थपथपाते हुए कहते हैं- शमी बहुत अच्छा खेले। इसके बाद जसप्रीत बुमराह के पास पहुंचते हैं और कहते हैं तुम तो गुजराती बोलते होगे। इस पर बुमराह जवाब देते हैं- थोड़ी-थोड़ी। फिर पीएम कहते हैं- तुम्हारा तो घर है यहां।

वह श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और कुलदीप यादव से भी मिलते हैं और प्रदर्शन की तारीफ करते हैं। फिर कहते हैं होता रहता है ऐसा। आप सभी साथियों को हिम्मत दीजिए। मिलते हैं कभी दिल्ली आइए। आप सभी को मेरा आमंत्रण है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6 विकेट से हरा दिया था। इसके साथ ही 140 करोड़ भारतीयों को विश्व का विश्व विजेता बनने का सपना टूट गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.