युवक ने मुझे अरेंज मैरिज से बचाओ के होर्डिंग्स बर्मिंघम शहर में लगवाए

Updated on 07-01-2022 07:04 PM

लंदन भारत में ज्यादातर लोगों की शादियां अरेंज मैरिज होती हैं, जहां माता-पिता उनके लिए जोड़ियां चुनते हैं। हालांकि हाल के सालों में कई लोगों की लव मैरिज भी हो रही है।वहीं, इंग्लैंड के नौजवान ने अरेंज मैरिज से बचने के लिए ऐसा तिकड़म लगाया, कि उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है।

 आजकल दुनियाभर में लोग लव मैरिज कर रहे हैं। जबकि, अब भी कुछ लोग हैं, जिन्हें अरेंज मैरिज के लिए कहा जाता है। इंग्लैंड के युवक ने इससे बचने का अनोखा तरीका अपनाया। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। युवक ने लंदन में बड़े-बड़े होर्डिंग लगवा दिए। होर्डिंग्स पर युवक ने लिखवाया, मुझे अरेंज मैरिज से बचाओ

मूलत: मोहम्मद  मलिक पाकिस्तान के रहने वाले हैं। उन्होंने शादी करने के लिए अनोखा तरीका निकाला है। ये एक तरह का शादी के लिए विज्ञापन है। सीधे होर्डिंग पर अपनी शादी का विज्ञापन छपवा दिया। बर्मिंघम शहर में कई जगहों पर ये होर्डिंग लगी है। मोहम्मद मलिक ने अपनी शादी के लिए एक वेबसाइट भी बनाई है। इसके जरिए सिंगल लड़कियां उनसे संपर्क कर सकती हैं।

शख्स ने होर्डिंग्स पर अपनी तस्वीर लगाई है और साथ ही 'अच्छी लड़की' की तलाश से जुड़ा एक मैसेज लिखा है। जीवनसाथी की तलाश के लिए बर्मिंघम में कई विज्ञापन होर्डिंग खरीदे। इस पर 29 वर्षीय उद्यमी को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इसमें अरेंज मैरिज से बचाने के लिए कहा गया है। मलिक ने मीडिया को बताया कि वहां लंदन से हैं, और बर्मिंघम को अपना दूसरा घर मानते हैं। अरेंज मैरिज के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पहले अपने दम पर किसी को खोजने की कोशिश करना चाहते हैं।

 मुझे अभी तक सही लड़की नहीं मिली है। यह कठिन है। मुझे बिलबोर्ड लगाना पड़ा, जिसपर वेबसाइट का डिटेल है।' आदर्श जीवन साथी के बारे में मलिक ने कहा कि वहां आजकल के हिसाब से एक मुस्लिम महिला होगी, जो अपने धर्म को बेहतर बनाने का प्रयास करेगी।मैं किसी भी जाति के लिए खुला हूं, लेकिन मेरा एक बड़ा पंजाबी परिवार है, इसलिए आपको प्रतिबंधों के साथ रहना होगा। उन्होंने कहा कि होर्डिंग लगाने के बाद से सैकड़ों संदेश मिले हैं मगर मेरे पास अब तक देखने का समय नहीं है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.