पहली ही परीक्षा में फेल हुआ यंगिस्तान, कब तक रोहित-विराट के भरोसे रहेगी बैटिंग?

Updated on 28-07-2023 02:53 PM
बारबाडोस: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पहला वनडे भले ही भारतीय टीम ने जीत लिया हो। लेकिन उन्हें और बीसीसीआई को अपने युवा खिलाड़ियों की बल्लेबाजी देखकर चिंता तो जरूर हुई होगी। खासकर वर्ल्डकप के साल में इस तरह से बल्लेबाजी का फ्लॉप होने से हर कोई हिल गया होगा। युवा बल्लेबाज ईशान किशन के अलावा हर किसी ने बल्लेबाजी से निराश किया। हालांकि भारतीय टीम आसानी के साथ 5 विकेट से यह मुकाबला जीत गई। लेकिन कहीं ना कहीं अब भी पूरी तरह से टीम इंडिया की बल्लेबाजी कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी हुई है।

पहली ही परीक्षा में फेल हुआ यंगिस्तान
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में सातवें आसमान पर रही। रोहित सेना ने कैरेबियाई टीम को महज 114 रन पर ही समेट दिया। ऐसे में भारत के सामने सिर्फ 115 रन का मामूली सा टारगेट था। इसको ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया ने अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया और युवा बल्लेबाजों को मोर्चा संभालने को कहा। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने नहीं आए। जहां रोहित ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी की तो विराट कोहली बल्लेबाजी करने ही नहीं आए।

एक तरह से रोहित और विराट के बिना यह टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर का टेस्ट था, जिसमें वह पूरी तरह से फेल हो गए। शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को पहले वनडे में बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया था। लेकिन सबने ही अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। गिल ने 7, सूर्या ने 19, पांड्या ने 5 तो शार्दुल ने सिर्फ 1 रन बनाया। 100 रन के अंदर-अंदर ही भारत के पांच विकेट गिर गए थे। इससे पता चलता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी कितना ज्यादा निर्भर करती है। भारत के लिए यह एक खराब संकेत हैं। क्योंकि आने वाला समय ऐसा होगा जब दोनों ही दिग्गज बैटिंग ऑर्डर में नहीं होंगे।

ईशान किशन ने उठाया मौके का फायदा
रोहित शर्मा ने खुद अपनी जगह पहले वनडे में युवा बल्लेबाज ईशान किशन से पारी का आगाज करवाया। किशन ने इस मौके को दोनों हाथ से कबूल किया। उन्होंने तेज गति से रन बनाते हुए अर्धशतक ठोक दिया। किशन ने 46 गेंदों का सामना कर 113 के स्ट्राइक रेस से बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला। एक ईशान ही हैं जिन्होंने शानदार परफॉर्म करकर दिखाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.