भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट

Updated on 05-02-2026 12:40 PM
ढाका: भारत के अमेरिका के साथ बहुचर्चित व्यापार समझौते ने बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश भी जल्दी से जल्दी अमेरिका के साथ समझौता चाहता है। बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने अमेरिका के साथ इस ट्रेड एग्रीमेंट को सीक्रेट रखा है, जिसे वह 12 फरवरी यानी चुनाव से पहले करना चाहते हैं। यूनुस के अमेरिकी डील को सीक्रेट रखने पर कई सवाल उठ रहे हैं। एक्सपर्ट पूछ रहे हैं कि यूनुस को इस डील की जल्दी क्यों है। चुनाव के बाद बनने वाली सरकार के लिए यूनुस इसे क्यों नहीं छोड़ रहे हैं।

इंडिया टुडे के मुताबिक, यूनुस की अमेरिका संग डील की गोपनीयता ने बांग्लादेश में निर्यातक संगठनों और टेक्सटाइल सेक्टर के स्टेकहोल्डर्स को फिक्र में डाल रखा है। इनका कहना है कि डील की शर्तें अमेरिका को होने वाले बांग्लादेशी निर्यात की कमर तोड़ सकती हैं। बांग्लादेश से अमेरिका को भेजे जाने वाले सामान में 90 फीसदी हिस्सा रेडीमेड कपड़े और टेक्सटाइल का है।

यूनुस के कदम से चिंता में कारोबारी

बांग्लादेशी कारोबारियों का कहना है कि देश का टेक्सटाइल उद्योग बीते साल डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ के चलते कमजोर पड़ गया है। इस मुश्किल वक्त में सीक्रेट डील से ये सेक्टर और कमजोर हुए तो बांग्लादेशी अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से हिला सकती है। बांग्लादेशी कारोबारियों को लगता है कि ट्रंप की नजर उनके देश के सबसे प्रमुख रेडीमेड कपड़े के व्यापार पर है।
एक्सपर्ट इस डील की वैधता पर भी सवाल उठा रहे हैं। मोहम्मद यूनुस को अगस्त, 2024 में शेख हसीना की सरकार बनने के बाद सत्ता सौंपी गई थी। उनकी अंतरिम सरकार का मुख्य काम देश में चुनाव कराने का था। उन्होंने काफी लेट लतीफी के बाद आखिरकार 12 फरवरी को चुनाव कराने का ऐलान किया है। उनकी चुनाक के समय डील में दिलचस्पी ने सवाल खड़े किए हैं।

9 फरवरी को हो सकती है डील

अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील 9 फरवरी को साइन होने की संभावना जताई गई है। इसके तीन बाद यानी 12 तारीख को बांग्लादेश में चुनाव होना है। इससे स्वभाविक रूप से यह सवाल उठ रहा है कि यूनुस सरकार क्यों डील साइन कर रही है। वह इसे 12 फरवरी के बाद बनने वाली चुनी हुई सरकार के लिए क्यों नहीं छोड़ रही है।

अमेरिका के साथ बांग्लादेश की सीक्रेट डील में कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा है। इस शक की वजह यूनुस के अमेरिका से रिश्ते हैं। बांग्लादेशी अर्थशास्त्री अनु मोहम्मद का कहना है कि यूनुस ने चुनाव से कुछ दिन पहले एक बंदरगाह को लीज पर देने और हथियार आयात का सौदा किया है। इसने अमेरिका के साथ सीक्रेट डील पर शक को बढ़ाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.