आपको लोन की किस्त होगी कम! आरबीआई अगले महीने दे सकता है खुशखबरी

Updated on 19-11-2025 01:45 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) दिसंबर 2025 में अपनी मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है। मॉर्गन स्टेनली ने यह अनुमान खुदरा महंगाई दर (CPI) में लगातार आई गिरावट को देखते हुए लगाया गया है। आरबीआई की पिछली मॉनीटरी कमेटी मीटिंग में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर आरबीआई कमर्शियल बैकों को लोन देता है। रेपो रेट कम होने से सभी तरह के ब्याज सस्ते हो जाते हैं।

मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में कहा गया है कि हम उम्मीद करते हैं कि RBI दिसंबर 2025 की नीति बैठक में दरों में 25 बीपीएस की कटौती करेगा। अगर यह कटौती होती है, तो दिसंबर में रेपो रेट घटकर 5.25 प्रतिशत हो जाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि RBI की नीति का रुख सतर्क रहने की संभावना है। यह कदम उठाने के बाद, केंद्रीय बैंक डेटा पर निर्भर रहेगा। RBI एक 'रुको और देखो' की रणनीति अपनाएगा। वह ब्याज दरों, नकदी की उपलब्धता और नियामक उपायों से जुड़े अपने तीन-तरफा राहत चक्र के प्रभाव का मूल्यांकन करेगा।

बढ़ सकती है महंगाई

रिपोर्ट बताती है कि वित्तीय मोर्चे पर सरकार समझदारी दिखाना जारी रखेगी। वह धीरे-धीरे वित्तीय घाटे को कम करने पर ध्यान केंद्रित करेगी, लेकिन साथ ही पूंजीगत व्यय को प्राथमिकता देना जारी रखेगी। ये उपाय मध्यम अवधि में आर्थिक विकास को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। रिपोर्ट में महंगाई का अनुमान भी बताया गया है। मॉर्गन स्टेनली को उम्मीद है कि 2025 में महंगाई के निचले स्तर पर रहने के बाद 2026-27 में CPI थोड़ी बढ़ेगी। यह अंततः RBI के मध्यम अवधि के लक्ष्य 4 प्रतिशत के करीब आ जाएगी।
खाद्य पदार्थों की कीमतों पर कमजोर आधार का असर दिख सकता है, जबकि मुख्य महंगाई स्थिर रहने की उम्मीद है। फर्म का अनुमान है कि खाद्य और मुख्य महंगाई दोनों ही सालाना 4 से 4.2 प्रतिशत की ओर बढ़ेंगी। इससे महंगाई की उम्मीदें नियंत्रित रहेंगी और लोगों का भरोसा बढ़ेगा। बाहरी मोर्चे पर भारत का चालू खाता घाटा 1 प्रतिशत के आसपास या उससे नीचे रहेगा और इसमें कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं दिखेगी। फर्म का कहना है कि भारत की बाहरी वित्तीय स्थिति मजबूत और स्थिर बनी हुई है। इसका समर्थन विदेशी मुद्रा भंडार, पर्याप्त आयात कवर और कम बाहरी कर्ज-से-GDP अनुपात से होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.