आपकी जुबान तो चलती ही है साथ में हाथ भी खूब चलते हैं

Updated on 20-10-2021 10:25 PM

मुंबई बिग बॉस 15 अपने प्रतियोगियों के बीच नाटक, झगड़े और लव एंगल की अपनी डेली डेज के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हर दिन दर्शकों को रियेलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई का एक नया मुद्दा दिख जाता है।

इस हफ्ते घर में जिस कंटेस्टेंट ने सबसे अधिक उत्पात मचाया, वह थीं अफसाना खान। अफसाना ने ना सिर्फ बाकी के घरवालों के साथ खूब बदतमीजी की, बल्की हाथ-पैर भी खूब चलाए। अफसाना ने इस वीक शमिता शेट्टी पर भी खूब तंज कसे। उनकी उम्र से लेकर, लुक्स तक का मजाक बनाया और एक्ट्रेस को फ्लॉपस्टार बताते हुए यहां तक कह दिया कि अगर वह उनकी गली से निकलेंगी तो कोई उन्हें पहचानेगा तक नहीं। अब इसका नतीजा ये होने वाला है कि वहवीकेंड का वारमें सलमान खान के निशाने पर आने वाली हैं।


शो का एक प्रोमो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें वह अफसाना को डांटते हुए कहते हैं- ‘सुपरस्टार ऑफ सीजन, शमिता को आपने बूढ़ी औरत, घर बैठने का टाइम है तेरा, घटिया औरत कहा। आप ये फैसला करेंगी कि घटिया कौन है और बढ़िया कौन?’ जिसके बाद अफसाना अपनी सफाई देते हुए कहती हैं- ‘आप बड़े हैं लेकिन, अफसाना की बात काटते हुए सलमान कहते हैं- ‘नहीं, मैं बूढ़ा हूं।


अफसाना कहती हैं- ‘मैंने वह सब गुस्से में कहा था।जिस पर सलमान कहते हैं- ‘गुस्से में आप कुछ भी कहेंगी? आपकी जुबान तो चलती ही है। साथ में हाथ भी खूब चलते हैं। आपका एक सेट पैटर्न है। खुद के घर के अंदर ऐसे ही पेश आती हैं? हमको ये कॉन्टेंट बिलकुल नहीं चाहिए। अगर मेरी चॉइस होती तो मैं आपको इस घर से बाहर कर देता।जिसके जवाब में अफसाना कहती हैं- ‘मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं घर से बाहर जाने के लिए तैयार हूं।अब देखना ये है कि अपने कहे शब्दों के चलते अफसाना घर से बाहर जाती हैं या गेम में बनी रहेंगी।

 पिछले वीकेंड का वार में प्रतीक सहजपाल की क्लास लगाने के बाद अब इस सप्ताह सलमान अफसाना खान को रास्ते पर लाने की कोशिश करते दिखेंगे। दरअसल, इस हफ्ते अफसाना खान ने शमिता शेट्टी को टारगेट करते हुए उनके करियर, लुक्स, पर्सनैलिटी पर कमेंट किया था और अफसाना का यह रवैया सलमान खान को बिलकुल पसंद नहीं आया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.