यूट्यूबर बॉबी कटारिया को मिली बेल

Updated on 08-10-2022 07:54 PM

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में दो महीने से फरार विवादास्पद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बलविंदर कटारिया उर्फ ​​बॉबी कटारिया (Bobby Kataria)  ने शुक्रवार को देहरादून की एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया और उसके बाद उसे जमानत मिल गई। यूट्यूबर बॉबी कटारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन को बीच सड़क पर शराब पीते हुए देखा जा सकता था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई लेकिन बॉबी फरार हो गए।

न्यायाधीश संजय कुमार की अदालत ने कटारिया को 25 हजार रुपये का निजी मुचलका भरने के बाद जमानत दे दी। इससे पहले वह दिल्ली से कई वकीलों की एक टीम लेकर यहां पहुंचा था। बता दें कि बॉबी कटारिया गुरुग्राम में रहता है।  याद दिला दें कि अगस्त महीने में वायरल वीडियो में कटारिया को सड़क के बीचों बीच एक कुर्सी पर बैठ कर सार्वजनिक रूप से शराब पीते दिखाई दे रहे थे। वहीं वीडियो में एक सॉन्ग भी बज रहा है ।

गौरतलब है कि इस पूरे मामले में कटारिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 336, 290 और 510 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था। वैसे बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब बॉबी कटारिया किसी विवाद में रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सितंबर की शुरुआत में ही ​​बॉबी कटारिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। बॉबी को जनवरी में स्पाइसजेट की फ्लाइट में सिगरेट पीते देखा गया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.