चांद पर यूट्यूबर, डांसर, रैपर करेंगे सैर:जापानी अरबपति के ‘डियरमून’ मिशन के लिए 8 कलाकार फाइनल

Updated on 10-12-2022 05:59 PM

जल्द ही चांद पर रैपर, कोरियोग्राफर, फोटोग्राफर, एक्टर की एक टीम पहुंचने वाली है। दरअसल, जापानी अरबपति यासुका मीजावा की ‘डियर मून’ मिशन के लिए क्रू मेंबर फाइनल हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने साथ चांद पर जाने वालों के नामों की घोषणा कर दी है। यासुका की यह प्राइवेट पैसेंजर उड़ान एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के जरिए पूरी होगी।

अब तक चांद पर पहुंचने की कवायद में साइंटिस्ट, डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स, प्रोग्रामर, कैटरर, मैथमैटीशियन जैसे लोग ही शामिल रहे हैं। लेकिन यह पहली बार होगा कि कलाकारों की एक टोली चांद की सैर पर जाएगी।

‘डियरमून’ मिशन के क्रू में कौन-कौन हुआ शामिल

यासुका के टीम में अमेरिकी डीजे स्टीव आओकी, साउथ कोरिया के टॉप पॉप रैपर चोई सेउंग ह्यून, चेक रिपब्लिक के डांसर-कोरियोग्राफर येमी एडी, आयरलैंड की फोटोग्राफर रियानन एडम, यूके के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर करीम इलिया, अमेरिकी फिल्म निर्माता ब्रेंडन हॉल, भारतीय अभिनेता देव जोशी जैसे नाम क्रू में शामिल हैं। बैकअप क्रू में उन्होंने यूएस ओलिंपिक स्नोबोर्डर कैटलिन फरिंगटन और जापानी डांसर मियू को चुना है।

चांद की सैर के लिए 3 लाख लोगों ने दिया था आवेदन

जापानी अरबपति यासुका ने चांद पर जाने वाले रॉकेट की सारी सीट 2018 में ही खऱीद ली थी। पिछले साल उन्होंने घोषणा की थी कि वो 8 लोगों को ढूंढ रहे हैं। उनके अनाउंसमेंट के बाद दुनिया भर से लगभग 3 लाख लोगों ने आवेदन दिया था। यासुका ने बताया था कि उनके पास सबसे ज्यादा भारतीयों के आवदेन आए थे। इसके बाद अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के लोगों ने दिलचस्पी दिखाई थी।

मेडिकल जांच और इंटरव्यू के बाद फाइनल हुए नाम

चांद की यह यात्रा 2023 की शुरूआती हफ्ते में होनी थी। लेकिन फिर इससे दुनिया भर के लोगों को जुड़ने का मौका दिया गया। चांद की सैर के लिए स्क्रीनिंग, असाइनमेंट के बाद मेडिकल टेस्ट और फिर यासुका के साथ इंटरव्यू के बाद फाइनल किया गया है।

1972 के बाद चांद पर पहली बार पहुंचेगा इंसान

यह उड़ान अगले साल के लिए शेड्यूल है। साल 1972 के बाद से पहली बार इंसानों की टीम चांद पर पहुंचेगी। हालांकि अमेरिकी रेगुलेटर्स ने अभी तक इस यात्रा के लिए एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी की स्टारशिप रॉकेट को अनुमति नहीं दी है। इस स्टारशिप को पृथ्वी के आसपास ऑर्बिटल जर्नी की लिए भी परमिशन नहीं मिली है। पिछले साल हुए टेस्ट लॉन्च के बाद से ही यह टेक्सास में खड़ी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.