भारत-बांग्लादेश में हुए समझौते रद्द कर सकती है यूनुस सरकार

Updated on 02-09-2024 02:49 PM

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन ने रविवार को कहा कि ढाका, नई दिल्ली के साथ हुए समझौता ज्ञापनों (MoUs) की समीक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को ये लगता है कि शेख हसीना सरकार के दौरान भारत के साथ किए गए समझौते बांग्लादेश के लिए फायदेमंद नहीं हैं तो इन्हें रद्द किया जा सकता है।

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के सवाल पर विदेश सलाहकार ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सरकार इसकी मांग कर सकती है। शेख हसीना इस साल जून में भारत के दौरे पर आई थीं। इस दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच 10 समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इसमें सबसे चर्चित रेल ट्रांजिट समझौता था।

इस समझौते के मुताबिक भारत, बांग्लादेश की जमीन का इस्तेमाल कर रेल से यात्रियों और सामानों को एक से दूसरे हिस्से में भेज सकता है। इससे बांग्लादेश को अपना माल नेपाल और भूटान भेजने में फायदा होगा। इसमें दोनों देशों के लिए समय और लागत दोनों बचेंगे।

खालिदा जिया की पार्टी बोली- डील से देश की संप्रभुता को खतरा
भारत से समझौता होने के बाद खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने इसकी आलोचना करनी शुरू कर दी। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक BNP नेताओं ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि इस डील से बांग्लादेश की आजादी और संप्रभुता को खतरा हो सकता है।

उनका कहना था कि भारत सरकार ट्रेन से नॉर्थ ईस्ट राज्यों में हथियार और गोला-बारूद भेज सकती है। भारत की ट्रेनें अगर देश में घुसती हैं तो सिक्योरिटी का खतरा बना रहेगा। उन्होंने हसीना सरकार पर भारत के हाथों देश बेचने का आरोप लगाया था।

हसीना ने कहा था- इससे दोनों देशों को फायदा होगा
काफी आलोचना के बाद तत्कालीन PM हसीना ने कहा था कि बांग्लादेश और भारत के बीच पहले से ट्रांजिट डील है। भारत की बसे त्रिपुरा से ढाका होते हुए कोलकाता जाती हैं। इससे देश को क्या नुकसान पहुंचा? अब बस की तरह ही त्रिपुरा से कोलकाता ट्रेनें जाएंगी इससे हमें क्या नुकसान पहुंचेगा?

हसीना ने कहा था कि यह डील लोगों की भलाई के लिए हुआ है। इससे दोनों देशों के बीच बिजनेस आसान होगा। लोग, पढ़ाई और इलाज के लिए भारत जाते हैं। उनको फायदा होगा।

हसीना ने यूरोप का भी हवाला दिया था। उन्होंने कहा कि वहां कहीं कोई सीमा नहीं है। तो क्या एक देश ने दूसरे देश को बेच दिया है? तो हम दक्षिण एशिया में क्यों इससे पीछे रहें?

डील के बाद क्या बदला?
शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से भारत ने बांग्लादेश जाने वाली सभी ट्रेन सुविधाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। बैन से पहले भारत और बांग्लादेश के बीच पांच रूटों पर ट्रेनें चलती थीं। इनमें से 3 यात्रियों के लिए और 2 माल ढुलाई के लिए इस्तेमाल में लाई जाती थीं।

सीमा पर पहुंचने के बाद ट्रेन को बांग्लादेशी इंजन लेकर ही बांग्लादेश में एंट्री लेना होता था। नई डील के बाद भारत की ट्रेनें बिना रोक-टोक के बांग्लादेश को पार कर सकती हैं।

BBC के मुताबिक बांग्लादेश सरकार में विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन ने तभी भी इसकी आलोचना की थी। उन्होंने इल्जाम लगाया था कि बांग्लादेश को इस समझौते से कुछ हासिल नहीं होगा।

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक भारत माल ढुलाई के लिए बांग्लादेश को प्रति टन ट्रांजिट शुल्क का भुगतान करता है। बांग्लादेश रेलवे ने 2022-23 में 982 भारतीय ट्रेनों से 117 करोड़ टका (81 करोड़ रुपए) कमाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.