चंद्रमा पर युतु-2 को मिली अधिक चिपचिपी मिट्टी और छोटी चट्टानें

Updated on 23-01-2022 07:32 PM

पेइचिंग  चीन का रोवर  चंद्रमा पर कीचड़ में फंस गया है। चीन के रोवर युतु-2 को चंद्रमा पर अधिक चिपचिपी मिट्टी, और ज्यादा छोटी चट्टानें और क्रेटर मिले हैं। चांद पर इस हिस्से और अन्य इलाकों के बीच बड़ा अंतर महसूस किया है। चंद्रमा के लिए कई चालक दल और बिना चालक दल के खोजी मिशनों के बावजूद चंद्रमा का यह हिस्सा अभी तक अज्ञात ही रहा है। इसका बड़ा कारण यहां से पृथ्वी के बीच होने वाली संचार में कठिनाई है।

लेकिन 2019 में चीन के चांग' 4 मिशन ने युतु-2 रोवर को खोज के लिए इस सतह पर उतारा। हार्बिन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के लिआंग डिंग और उनके सहयोगियों ने युतु-2 के चारों और घूमने की तकनीक, रडार और स्पेक्ट्रोमेट्री का इस्तेमाल करके जांच के आधार पर दूर के क्षेत्र की मिट्टी की विशेषता और प्रकृति का अनुमान लगाया है। ब्रिटेन की लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी के लियोनेल विल्सन कहते हैं, 'छोटी चट्टानों का एक बड़ा अनुपात शायद सतह की उम्र से जुड़ा हुआ है।'

युतु-2 रोवर को एक क्रेटर के नीचे गहरे हरे रंग की, चमकदार सामग्री भी मिली, जो अपोलो मिशन के नमूनों में पाए जाने वाले कांच की सामग्री के समान थी। चीन के दो मिशन चांद की सतह पर पहले से ही मौजूद हैं। इसमें चेंग--3 नाम का स्पेसक्राफ्ट 2013 में चांद के सतह पर पहुंचा था। जबकि जनवरी 2019 में चेंग--4 चांद की सतह पर लैंडर और युटु-2 रोवर के साथ लैंड किया था। बताया जा रहा है कि ये मिशन अब भी एक्टिव हैं। सौर ऊर्जा से चलने वाले युतु 2 और चांग' 4 लैंडर ने 3 जनवरी, 2019 को चंद्रमा के सबसे दूर लैंडिंग की थी। इसमें से युतु-2 चंद्रमा पर 186 किलोमीटर में फैले वॉन कार्मन क्रेटर में छानबीन कर रहा है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि रोवर चंद्रमा के निकट वाले हिस्से की तुलना में कम फिसल रहा है। यह दर्शाता है कि दूर की मिट्टी अपेक्षाकृत सपाट है। मिट्टी भी रोवर के छह पहियों से आसानी से चिपकी हुई दिखाई दी, जिसका अर्थ है कि यह शायद अधिक चिपचिपी है। यह वैज्ञानिकों को भविष्य के चंद्र रोवर्स को डिजाइन करने में मदद करेगा। मिट्टी की प्रकृति और चट्टानों के वितरण को समझने से हमें चंद्रमा की सतह के इतिहास को बेहतर तरीक से समझने में मदद मिल सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.