WCL को लेकर एक्साइटेड युवराज:बोले- फील्ड पर उतरने के लिए उत्साहित हूं,पीटरसन

Updated on 27-02-2024 01:20 PM

लेजेंड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप (WCL) में हिस्सा लेने को लेकर दिग्गज खिलाड़ियों में उत्साह नजर आया। पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा कि वह फील्ड पर फिर से पैशन के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर एक्साइटेड हैं।

WCL के साथ अब टोयम स्पोर्ट्स लिमिटेड (TSL) ने पार्टनरशिप की है। लीग में पैसिफिक स्टार स्पोर्ट्स (PSS) की भी हिस्सेदारी है।

युवराज बोले, 'फिर क्रिकेट खेलने को लेकर उत्साहित हूं'
WCL को लेकर युवराज सिंह बोले, 'मैं अपने क्रिकेट पैशन को फिर से जीने और अपना एक्सपीरियंस फील्ड पर उतारने के लिए उत्साहित हूं। पूर्व क्रिकेटर्स के रूप में मैं दर्शकों को एक बार फिर मैदान तक लाने की पूरी कोशिश करूंगा।'

बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी लीग से जुड़े
WCL को जबावा एंटरटेनमेंट ने शुरू किया। इसमें बॉलीवुड फिल्म और म्यूजिक प्रोडक्शन की भी हिस्सेदारी है। एक्टर अजय देवगन लीग के को-ऑनर हैं। वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, इंग्लैंड के केविन पीटरसन और भारत के युवराज सिंह जैसे दिग्गज प्लेयर लीग में खेलते नजर आएंगे।

पीटरसन बोले, 'लेजेंड्स के साथ क्रिकेट खेलने का सुकून अलग'
इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन ने कहा, 'मैं इस नई पार्टनरशिप का हिस्सा बनकर खुश हूं। अपने पैशन को फिर से जीने के लिए यह एक अच्छा मौका है। साथी लेजेंड प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतरकर फैंस को नया एक्सपीरियंस देने की पूरी कोशिश करूंगा। लेजेंड्स के साथ क्रिकेट खेलने का सुकून ही अलग है।'

टोयम स्पोर्ट्स ने भी जताई खुशी
टोयम स्पोर्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन और CMD मोहमेदली बुधवानी ने कहा, 'टोयम स्पोर्ट्स लिमिटेड और पैसिफिक स्टार स्पोर्ट्स की WCL के साथ पार्टनरशिप को लेकर खुश हूं।'

WCL में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। लीग का पहला सीजन 3 से 13 जुलाई 2024 तक इंग्लैंड के एजबैस्टन शहर में खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.