युवराज की मुश्किलें बढ़ीं, आपत्तिजनक टिप्पणी में पुलिस के समक्ष पेश होने के आदेश

Updated on 07-10-2021 08:22 PM

चंडीगढ़ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस के सामने पेश होने के आदेश दिये हैं। युवराज ने अप्रैल 2020 में अपने साथी क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान ही दो अन्य क्रिकेटरों युजवेंद्र सिंह और कुलदीप यादव को लेकर कुछ आपत्तिजनक शब्द कह दिए थे। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद युवराज पर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में एफआईआर भी दर्ज हुई थी।

 वहीं अब इस मामले पर अब युवराज को पुलिस के सामने पेश होने के आदेश दिये गये हैं। इस मामले पर सुनवाई के दौरान पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि युवराज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करें। वहीं अगर पुलिस गिरफ्तारी करती है तो जांच अधिकारी अपनी संतुष्टि पर जमानत दे सकते हैं। पुलिस के अनुसार युवराज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जांच में शामिल हुए थे और वीडियो में इस्तेमाल फोन भी उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले पर युवराज ने कहा था कि जिन शब्दो को लेकर आपत्ति जतायी जा रही है वह उन्होंने मजाक में कहे थे और उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली क्रिकेट…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलेन ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। दिल्ली…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के चमकते सितारों और चौके-छक्कों की गूंज के बीच क्या कोई ऐसा दीमक लगा है जो इस लीग की बुनियाद हिला रहा है? यह सवाल तब खड़ा हुआ…
 09 May 2026
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 31 जनवरी को त्रिनिदाद और टोबैगो में क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा से मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल…
 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
Advt.