Yuzvendra Chahal ने काउंटी में उखाड़े स्टंप, टीम इंडिया से बाहर होने की निकाल रहे भड़ास

Updated on 12-09-2023 06:38 PM
कैंटरबरी (इंग्लैंड): एशिया कप और वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह न मिलने की भड़ास युजवेंद्र चहल इंग्लैंड जाकर निकाल रहे हैं। लेग स्पिनर चहल काउंटी क्रिकेट में डेब्यू करते हुए स्टंप उखाड़ रहे हैं। इधर एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का सुपर-फोर मैच चल रहा था तो उधर सात समंदर पर युजी प्रतिष्ठित काउंटी चैंपियनशिप में डेब्यू कर रहे थे। केंट के लिए कलात्मक प्रदर्शन करते हुए उन्होंने नॉटिंघमशायर के खिलाफ पहली पारी में तीन विकेट लिए। आज तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक नॉटिंघमशायर ने नौ विकेट खोकर 259 रन बना लिए थे और केंट की पहली पारी के आधार पर 187 रन पीछे थे।

स्टंप उखाड़ दिया
युजवेंद्र चहल ने जिस अंदाज में लिंडन जेम्स को आउट किया, वह खास रहा। चहल की खूबसूरत लेग स्पिन पर बल्लेबाज बुरी तरह चकमा खा गया। मिडिल स्टंप पर पिच की गई गेंद पर डिफेंसिव शॉट खेलने के चक्कर में जेम्स ने अपना पैर आगे किया, लेकिन गेंद घूमते हुए उनका ऑफ-स्टंप उखाड़ गई। पिछले हफ्ते ही केंट ने मौजूदा सीजन के लिए भारतीय लेग स्पिनर के साथ अनुबंध की घोषणा की थी। चहल ने पहली बार इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट में खेलने का अपना अनुभव साझा किया।

चहल ने दूसरे दिन मैच के बाद कहा, 'मैं 14 महीने के बाद रेड-बॉल क्रिकेट खेल रहा हूं, यह थोड़ा कठिन है लेकिन मेरे लिए अच्छा अनुभव है। यहां का माहौल भी शानदार है। मुझे कभी नहीं लगा कि मैं पहली बार केंट में खेल रहा हूं।'

ऐसा है भारत के लिए रिकॉर्ड
33 वर्षीय लेग स्पिनर चहल इसके बाद समरसेट के खिलाफ मैच भी खेलेंगे। भारत के लिए 121 वनडे और 96 टी-20 इंटरनेशनल विकेट झटकने वाले युजवेंद्र चहल ने कैंट की तरफ से खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। उनसे पहले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जून-जुलाई में कैंट की तरफ से पांच मैचों में खेले थे, जिनमें उन्होंने 13 विकेट हासिल किए थे। युजवेंद्र चहल के पास कुल मिलाकर 33 प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 87 विकेट चटकाए। मगर उनकी पहचान वाइट बॉल क्रिकेटर के रूप में ज्यादा है, जहां उन्होंने 72 एकदिवसीय मैचों में 121 और 80 टी-20 इंटरनेशनल में 96 विकेट लिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.