जहीर खान को उम्मीद, आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं हार्दिक पांड्या

Updated on 26-09-2021 08:23 PM

दुबई मुंबई इंडियंस के क्रिकेट संचालन निदेशक जहीर खान ने उम्मीद जाहिर कि अनुभवी हरफनमौला हार्दिक पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ रविवार को मैच के लिए फिट हो जाएंगे। हार्दिक यूएई में लीग के दूसरे चरण के शुरू होने के बाद फिटनेस समस्या के कारण टीम के दोनों मैचों से बाहर हैं। मुंबई की टीम कोइन मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ हार मिली है। जहीर को हालांकि उम्मीद है कि हार्दिक रविवार को अंतिम एकादश में जगह बनाने में सफल होंगे। भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि अभ्यास सत्र में हिस्सा लेना है और उसी सत्र में हार्दिक को लेकर फैसला होगा। उन्होंने (हार्दिक) अभ्यास करना शुरू कर दिया है,मैं अभी आप लोगों के साथ इतनी जानकारी ही साझा कर सकता हूं। हमें उम्मीद है कि वह (हार्दिक) फिट और उपलब्ध होंगे। मुंबई की टीम नौ मैचों में आठ अंक के साथ तालिका में छठे स्थान (शनिवार के मैचों से पहले) पर है।


जहीर के मुताबिक आईपीएल में हर टीम अपनी तैयारियों के मामले में काफी चतुर हो गई है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन अच्छी तरह से जानती है कि दबाव में कैसे प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, आईपीएल एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है,इसकारण टीमें हमेशा एक-दूसरे से मुकाबला करने की कोशिश कर रही हैं और वे अपनी तैयारी में होशियार हो रही हैं और इन दिनों हर टीम हर दूसरी टीम का विश्लेषण कर रही है।इसके बाद में हमें हर मामले में शीर्ष पर होना होगा। जहीर को उम्मीद है कि टीम का मध्यक्रम जल्द ही लय हासिल कर अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.