जहीर खान की निकली तोंद पर उड़ाई खिल्ली, मजे लेने में तो माहिर हैं अपने विराट कोहली

Updated on 27-04-2023 08:40 PM
बेंगलुरु: कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर को आईपीएल के 36वें मुकाबले में जीत हासिल करते हुए लगातार चार हार के क्रम को तोड़ा। चिन्नस्वामी स्टेडियम के छोटे से मैदान पर केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड पर 200 रन टांगे। जवाब में आरसीबी 179 रन ही बना पाई और 21 रन से मैच गंवा बैठी। मुकाबले में विराट कोहली ने जबरदस्त अर्धशतक जड़ा। शानदार फॉर्म में चल रहे विराट का यह सीजन में पांचवीं फिफ्टी थी। मैच में जमकर छह करारे चौके जमाने वाले विराट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पूर्व टीममेट और भारत के दिग्गज पेसर रहे जहीर खान की फिटनेस का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, संन्यास के बाद जहीर खान क्रिकेट कमेंट्री का लुत्फ उठा रहे हैं। मैच से पहले जब उनकी मुलाकात विराट कोहली से हुई तो मस्तीखोर चीकू ने जहीर की बढ़ती तोंद पर खिल्ली उड़ाई, उनके पेट को थपथपाते नजर आए, जिसके बाद स्विंग के सुलतान जहीर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस दौरान रॉबिन उथप्पा भी वहीं खड़े हुए थे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

फिटनेस के लिए मशहूर हैं विराट
एक दौर था जब टीम इंडिया अपनी खराब फील्डिंग और प्लेयर्स की बेकार फिटनेस के लिए बदनाम हुआ करती थी। मगर विराट कोहली की नेशनल टीम की कप्तानी संभालते ही एक क्रांतिकारी बदलाव आया। प्लेयर्स जिम में पसीना बहाने लगे। अब हर खिलाड़ी के पास सिक्स पैक एब्स हैं। फील्डिंग में अपनी नेशनल टीम ऑस्ट्रेलियाई और साउथ अफ्रीका प्लेयर्स को टक्कर देती है।
विराट का रिकॉर्ड
मैच में विराट ने अपनी पारी के दौरान एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टी-20 क्रिकेट में किसी एक मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर बने। उनके नाम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3015 रन दर्ज हो गए हैं। इससे पहले बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम के नाम मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 2989 टी-20 रन थे। अपने इस रेकॉर्ड के दौरान 33 गेंद पर छह फोर की मदद से 50 रन पर पहुंचने वाले विराट, टीम के लिए अलख जगाए हुए थे। पारी के 12वें ओवर के बाद आरसीबी के खाते में चार विकेट पर 114 रन थे। विराट के रहते 201 का टारगेट मुश्किल नजर नहीं आ रहा था। आंद्रे रसेल 13वां ओवर डालने आए तो विराट ने उनकी पहली ही गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजने के लिए पुल किया। हालांकि, डीप मिडविकेट पर वेंकटेश अय्यर ने एक शानदार कैच लेकर उनकी पारी खत्म कर दी और इसके साथ ही चिन्नास्वामी में सन्नाटा पसर गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.