जका अशरफ PCB के नए चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया जुलाई 2023 में कार्यभार संभाला था फरवरी में खत्म होना था

Updated on 20-01-2024 01:39 PM

जका अशरफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार, 19 जनवरी को लाहौर में मैनेजिंग कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता करने के बाद इस्तीफा देने की घोषणा की। अशरफ ने इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया।

अशरफ ने जुलाई 2023 में नजम सेठी की जगह कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल इसी साल फरवरी में खत्म होने वाला था।

अशरफ ने PCB को धन्यवाद दिया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने एक बयान में कहा, मीटिंग के बाद जका अशरफ ने घोषणा की कि उन्होंने चेयरमैन पद से इस्तीफा प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर को सौंपने का फैसला किया है। बयान में आगे कहा गया, अशरफ ने अपने समापन भाषण में PCB को धन्यवाद दिया और पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रार्थनाएं दीं।

जका अशरफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार, 19 जनवरी को लाहौर में मैनेजिंग कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता करने के बाद इस्तीफा देने की घोषणा की। अशरफ ने इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया।

अशरफ ने जुलाई 2023 में नजम सेठी की जगह कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल इसी साल फरवरी में खत्म होने वाला था।

2011 से 2013 तक जका अशरफ रह चुके हैं PCB चेयरमैन
जका अशरफ 2011 से 2013 में PCB चेयरमैन रह चुके हैं। साल 2013 में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने यह कहते हुए उन्हें पद से हटा दिया था कि उनकी नियुक्ति अवैध तरीके से हुई है। उस वक्त नजम सेठी को PCB का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, एक साल बाद अशरफ को फिर से PCB चेयरमैन की कुर्सी मिल गई थी।

वहीं जका अशरफ को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का समर्थन मिला है। ऐसे में PCB में कोई भी फैसला लेने से पहले उन्हें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मंजूरी लेनी होगी।

आर्थर, ब्रैडबर्न और पुटिक ने इस्तीफा दिया
मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न और एंड्रयू पुटिक ने भी हाल ही में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। अप्रैल 2023 में मिकी आर्थर को पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम का निदेशक नियुक्त किया गया था। ब्रैडबर्न को पिछले साल की शुरुआत में टीम का मुख्य कोच घोषित किया गया था। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू पुटिक अप्रैल 2023 से पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.