जायद खान ने बताया मुस्लिम होकर हिंदू रिवाज से क्यों किया मां का अंतिम संस्कार! बताई जरीन खान की आखिरी इच्छा

Updated on 30-03-2026 11:39 AM
पिछले साल, पूर्व अभिनेत्री जरीन खान का मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था, जिसके बाद उनके बेटे जायद खान ने हिंदू रीति-रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार किया था। अंतिम संस्कार की रस्में निभाते हुए कई वीडियो सामने आए थे, जिससे ऑनलाइन काफी चर्चा हुई। लोगों ने इस पर भी सवाल उठाया कि मुस्लिम होकर हिंदू रिवाज से अंतिम संस्कार क्यों हुआ। अब, इस आलोचना का जवाब देते हुए, जायद ने खुलासा किया है कि उनकी मां की अंतिम इच्छा थी कि उनकी अस्थियों को नदी में विसर्जित किया जाए।

हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में जायद खान अपनी मां जरीन खान की अंतिम इच्छा को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने मुस्लिम परिवार में शादी करने और पारसी मूल की होने के बावजूद, उनके हिंदू अंतिम संस्कार को लेकर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया।


सभी धर्मों को मानते हैं जायद खान

जायद ने बताया कि उनके घर में 'इंसानियत' सर्वोपरि है। एक्टर ने कहा कि उनके कर्मचारी कई तरह के बैकग्राउंड से आते हैं, और उनके रहने, खाने और अन्य खर्चों का ख्याल रखने के अलावा, उनका परिवार यह भी देखता है कि उनके बच्चों को सभी मौके मिलें।

मां की अंतिम इच्छा का खुलासा

उन्होंने अपनी मां की अंतिम इच्छा का खुलासा करते हुए उन्होंने उस दिन को याद किया जब वह एक 'सुंदर नदी' के किनारे बैठी थीं और उनके मन में अचानक यह विचार आया कि अगर मैं कभी मर जाऊं, तो मैं चाहती हूं कि मेरी राख इस नदी में बह जाए। मैं मुक्त होना चाहती हूं।

पिछले साल जरीन खान का निधन

पिछले साल 7 नवंबर को जायद खान और सुजैन खान की मां जरीन खान का मुंबई में निधन हो गया। 81 वर्ष की आयु में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण जरीन का देहांत हुआ। उनके पारसी मूल के होने के बावजूद, उनके बेटे जायद ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया।


कौन हैं जरीन खान?

जरीन ने देव आनंद के साथ हिंदी फिल्म 'तेरे घर के सामने' (1963) में अभिनय किया था। उनकी मुलाकात एक्टर संजय खान से 1960 के दशक में हुई और उन्होंने 1966 में शादी कर ली। जरीन के परिवार में उनके पति संजय और उनके बच्चे - बेटा जायद और बेटियां सुजैन, फराह और सिमोन अरोरा हैं। जरीन और संजय ने पिछले साल अप्रैल में अपनी 59वीं शादी की सालगिरह मनाई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.