स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की याद में जी अनमोल वापस लाया 'पवित्र रिश्ता'

Updated on 02-07-2020 01:57 AM

मुंबई / हिंदी भाषी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से जी ने हाल ही में जी अनमोल के जरिए एक बार फिर डीडी फ्री डिश पर फ्री-टू-एयर (मुफ्त चैनल) श्रेणी में कदम रखा हैइस लोकप्रिय मनोरंजन चैनल ने अपने विविध शोज़ के जरिए हमेशा ग्रामीण दर्शकों की मनोरंजन की जरूरतों और उनकी पसंद का ख्याल रखा है। हाल ही में भारत ने लाखों दिलों की धड़कन बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत को खो दिया, और ऐसे में यह चैनल एक बार फिर उनके सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी शो को दर्शकों के सामने ला रहा है। ये वही शो है जिसने उन्हें घर-घर में जाना पहचाना नाम बना दिया था। टैलेंटेड टेलीविजन और बॉलीवुड स्टार दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देते हुए जी अनमोल हर सोमवार से रविवार शाम 4 से 6 बजे, उनके सबसे पॉपुलर शोज़ में से एक पवित्र रिश्ता' का पुनः प्रसारण करने जा रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत ने इस शो में पूरी ईमानदारी और गंभीरता के साथ मानव देशमुख का रोल निभाया था, जिसके लिए इस एक्टर को खास तौर पर याद किया जाता हैऐसे समय पर जब सारा देश उन्हें याद कर रहा है और इस बेहतरीन कलाकार की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देखना चाहता है, तब जी अनमोल ने दर्शकों को इस शो से दोबारा जोड़ने का प्रयास किया है, जिसे देखकर सभी को सुशांत से बेहद प्यार हो गया थापवित्र रिश्ता का पुनः प्रसारण इस एक्टर को एक भावभीनी श्रद्धांजलि होगी, जिसमें उनका टैलेंट देखकर सभी की पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

बालाजी टेलीफिल्म्स के निर्माण में बना पवित्र रिश्ता, मध्यमवर्गीय परिवारों के दो साधारण लोगों की एक खूबसूरत प्रेम कहानी है। जहां मानव देशमुख एक आम गैराज मैकेनिक और अपने परिवार का अकेला कमाने वाले व्यक्ति है, वहीं अर्चना करंजकर (अंकिता लोखंडे) एक सीधी-सादी मिडिल क्लास लड़की है, जो अपने परिवार को सबसे ऊपर रखती है। इन तमाम मुश्किलों के बीच मानव और अर्चना की शादी हो जाती है, लेकिन शादी के बाद उन्हें नए संघर्षों का सामना करना पड़ता है। जिंदगी से उनका प्रेरणादायी संघर्ष और एक दूसरे के प्रति उनका अटूट प्यार दर्शाता यह शो असल में इन दोनों के बीच रिश्ते की पवित्रता दिखाता है। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने इस शो में क्रमशः मानव और अर्चना का रोल निभाया था और उनके साथ सविता प्रभुने, पराग त्यागी और उषा नाडकर्णी जैसे कलाकार भी सपोर्टिंग रोल्स में हैं।

तो आप भी एक बार फिर देखिए प्यार और उम्मीद की अनोखी कहानी 'पवित्र रिश्ता', हर सोमवार से रविवार, शाम 4 से 6 बजे, सिर्फ जी अनमोल पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.