गणेश चतुर्थी पर ज़ी टीवी के कलाकारों ने ताजा कीं अपनी यादें

Updated on 29-08-2022 10:42 PM
भोपाल : जहां दुनिया भर में लोग गणेश चतुर्थी मनाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं कुंडली भाग्य के अभिषेक कपूर, संजोग के रजत दहिया, मीत की आशी सिंह, कुमकुम भाग्य की मुग्धा चाफेकर, प्यार का पहला नाम राधा मोहन की निहारिका रॉय और भाग्य लक्ष्मी के अमन गांधी जैसे ज़ी टीवी के कलाकारों ने इस त्यौहार से जुड़ीं अपनी कुछ खास यादें ताजा कीं और इस साल बप्पा का स्वागत करने के अपने प्लान भी बताए।
ज़ी टीवी के प्यार का पहला नाम राधा मोहन में राधा का रोल निभा रहीं निहारिका रॉय बताती हैं, ‘‘यह मुंबई में मेरा पहला गणेश महोत्सव है और मैं यहां यह त्यौहार मनाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इस त्यौहार की सबसे अच्छी बात यह है कि इस मौके पर सभी श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करते हैं, जिससे घरों में काफी सकारात्मकता आती है और पवित्र माहौल बन जाता है। मुंबई में अपनी पहली गणेश चतुर्थी का अनुभव करने के लिए मैं यहां अपने दोस्तों के घरों में और कुछ प्रसिद्ध गणपति पंडालों में जाने का प्लान बना रही हूं।‘‘
ज़ी टीवी के भाग्य लक्ष्मी में आयुष का रोल निभा रहे अमन गांधी कहते हैं, ‘‘जब से मैं मुंबई आया हूं, तब से ही मैं गणेश चतुर्थी का भव्य उत्सव देख रहा हूं। मुझे लगता है कि इस त्यौहार के शुरू होते ही सारे शहर का माहौल बदल जाता है। मुझे बप्पा के पंडालों में जाना बहुत अच्छा लगता है और मैं पूजा करने और स्वादिष्ट मोदक का आनंद लेने के लिए अपने दोस्तों के घर जरूर जाता हूं। इस साल भी मैं यही करने वाला हूं। मेरी ओर से सभी को हैप्पी गणेश चतुर्थी। भगवान का आशीर्वाद आप सब पर बना रहे।‘‘
ज़ी टीवी के कुमकुम भाग्य में प्राची का रोल निभा रहीं मुग्धा चाफेकर कहती हैं, ‘‘मेरी जिं़दगी में गणपति बप्पा की बहुत खास जगह है। एक महाराष्ट्रीयन और एक सच्ची मुंबईकर होने के नाते बेशक गणेश चतुर्थी मेरा पसंदीदा त्यौहार है। अब तो मैं यह भी भूल चुकी हूं कि हम कितने वर्षों से अपने घर में हर साल गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। यह परंपरा मेरे पूर्वजों ने शुरू की थी, जिसका पालन आज तक किया जा रहा है। हर साल मुझे सभी रीति-रिवाजों के साथ गणेश चतुर्थी मनाने का इंतजार रहता है और मुझे इसे उसी तरह विधि-विधान से करना अच्छा लगता है, जिस तरह शास्त्रों में लिखा है। जहां तक सजने-संवरने की बात है, तो मैं इस त्यौहार के लिए साड़ी पहनना पसंद करती हूं। वैसे भी, साड़ी पहनने के लिए मैं हमेशा मौकों की तलाश में रहती हूं। मेरे सभी दोस्त और परिवार बप्पा का आशीर्वाद लेने आते हैं और हम साथ मिलकर बढ़िया वक्त बिताते हैं। मेरा मानना है कि गणपति बप्पा का आकर्षण ही अलग है और इस त्यौहार का एहसास बड़ा अनोखा है। मैं सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देती हूं।‘‘
ज़ी टीवी के मीत में मीत हुड्डा का रोल निभा रहीं आशी सिंह कहती हैं, ‘‘गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है। चूंकि मैं यहां बड़ी हुई हूं, तो मैंने हर घर में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाए जाते हुए देखा है। हमारे परिवार में भी यह परंपरा है कि हम हर साल घर में बप्पा का स्वागत करते हैं। इस त्यौहार की जो बात मुझे सबसे अच्छी लगती है, वो यह कि गणेश चतुर्थी के दौरान पूरा महाराष्ट्र चमक उठता है। हमें शहर के हर कोने, हर चौराहे पर रंग-बिरंगी और खूबसूरत मूर्तियां देखने को मिलती हैं, जो आपके मन में खुशियां भर देती हैं। मेरी ओर से सभी को हैप्पी गणेश चतुर्थी।‘‘
ज़ी टीवी के कुंडली भाग्य में समीर का रोल निभा रहे अभिषेक कपूर कहते हैं, ‘‘मैंने महाराष्ट्र में सभी को बड़े फेस्टिव मूड में देखा है और मुझे गणेश चतुर्थी के दौरान होने वाली रस्मों रिवाज में शामिल होने में बहुत मजा आता है। पिछले 6 सालों से बप्पा मेरे घर पधार रहे हैं और इस गणेश चतुर्थी पर भी वो आकर हमें आशीर्वाद देंगे। असल में इस साल जब मेरी मां दिल्ली से यहां मेरे साथ त्यौहार मनाने आईं, तो मुझे बहुत आश्चर्य हुआ। मुझे इस शहर का माहौल और मोदक का भोग बहुत पसंद हैं। यह महाराष्ट्र के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है और जिस तरह से विसर्जन के दौरान यहां लोग दिल खोलकर नाचते हैं, वो अविश्वसनीय है। यदि इस दौरान बारिश होने लगे, तो यह सोने पे सुहागा जैसा होता है। जब मेरे दोस्त और परिवार खुशियां मनाने इस उत्सव का मजा लेने और आरती के लिए इकट्ठा होते हैं, तो मुझे सभी को होस्ट करना बहुत अच्छा लगता है। मैं आप सभी को खुशियों और उमंग की शुभकामनाएं देता हूं। मेरी ओर से सभी को हैप्पी गणेश चतुर्थी। भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे!‘‘
ज़ी टीवी के संजोग में गोपाल का रोल निभा रहे रजत दहिया कहते हैं, ‘‘गणेश चतुर्थी का मतलब है अच्छे समय की शुरुआत। जब भी कोई अपनी जिं़दगी में कुछ नया शुरू करता है, तो वो भगवान गणेश का आशीर्वाद लेकर इसकी शुरुआत करता है। इस पूरे पर्व का माहौल बड़ा सकारात्मक और शुभ होता है, जो सभी का मन और दिन खुशनुमा बना देता है। इस साल मैं हाल ही में लॉन्च हुए अपने शो ‘संजोग‘ की शूटिंग करूंगा और मैं मानता हूं कि यह मेरे लिए गणेश जी का आशीर्वाद है और मेरा उपहार है। मुझे ऐसे पवित्र दिनों पर काम करना करने में मजा आता है, क्योंकि आखिर कर्म ही तो मेरी सबसे बड़ी पूजा है। मैं भगवान गणेश से प्रार्थना करता हूं कि इस साल वे मुझे और मेरे शो को आशीर्वाद दें ताकि यह एक बड़ी सफलता हासिल करे और मेरा काम सभी को पसंद आए। मैं इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियों के विचार का समर्थन करता हूं। हमें भी प्रकृति को बचाने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। मैं सभी को हैप्पी गणेश चतुर्थी कहना चाहूंगा और सभी से निवेदन करना चाहूंगा कि अपने आसपास खुशियां फैलाएं। इसके अलावा मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि ज़ी टीवी पर हमारे हाल ही में लॉन्च हुए शो को अपना प्यार दें। जिस तरह हर साल बप्पा आते हैं, उसी तरह दर्शक भी हमारा शो देखें और हर साल हमें अपना प्यार देते रहें।‘‘


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.