जीनत अमान को सास-ससुर ने बेटे संग शादी तोड़ने पर दी थी कड़ी सजा, बोलीं एक्ट्रेस- बच्चों को मेरे खिलाफ भड़काया

Updated on 09-11-2024 02:27 PM
जीनत अमान अपने करियर में बेहद सफल स्टार रहीं, पर निजी जिंदगी में काफी दुख झेले। करियर के पीक पर साल 1985 में उन्होंने एक्टर मजहर खान से शादी कर ली थी। हालांकि, यह शादी बहुत दर्दनाक और मुश्किलों भरी रही, जिसके बारे में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में भी खुलासा किया था। नौबत यहां तक आ गई थी कि औलाद की खातिर 12 साल तक जैसे-तैसे रिश्ता निभाया, और फिर अलग हो गईं। लेकिन इसके कारण जीनत अमान को सास-ससुर का गुस्सा झेलना पड़ा था।

Zeenat Aman ने सिमी ग्रेवाल के शो में बताया था कि सास-ससुर ने उन्हें मजहर खान के साथ शादी तोड़ने की क्या सजा दी थी। जीनत ने मजहर खान संग शादी और उसके बाद झेली गईं मुश्किलों के बारे में Rendezvous with Simi Garewal में काफी कुछ बताया था।

ड्रग्स की लत, डॉक्टरों ने दी थी चेतावनी


जीनत अमान ने बताया था कि उनके पति मजहर खान को पेनकिलर्स और ड्रग्स की बुरी लत लग गई थी। एक वक्त तो ऐसा भी आया, जब मजहर खान एक ही दिन में सात-सात गोलियां खाने लगे। डॉक्टरों ने भी कह दिया था कि यही हाल रहा तो इनकी किडनियां खराब हो जाएंगी।

जीनत का मजहर खान को छोड़ने का फैसला


जीनत अमान के मुताबिक, वह और उनके बच्चे मजहर खान से गुजारिश करते कि वो ड्रग्स और पेनकिलर्स इतनी ना खाएं, लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं हुए। नतीजा यह हुआ कि मजहर खान की किडनियां खराब होने लगीं और तब एक्ट्रेस ने उन्हें छोड़ने का फैसला कर लिया।

यह बोली थीं जीनत अमान


हालांकि, मजहर खान को छोड़ने और शादी तोड़ने का जीनत का फैसला बहुत मुश्किल भरा था। एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैंने जब अलग होने का फैसला किया, तब भी मैं उनकी परवाह करती थी। मुझे अंदरूनी कई लड़ाइयां लड़नी पड़ीं।'

सास-ससुर ने बच्चों के खिलाफ भड़काया, पति के जनाजे में शामिल नहीं होने दिया


लेकिन जब जीनत अमान ने मजहर को छोड़ा, तो ससुरालवालों ने उन्हें तगड़ी सजा दी। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि सास-ससुर ने बच्चों को उनके खिलाफ भड़का दिया। यही नहीं, पति की मौत के बाद सास-ससुर ने जीनत अमान को उनकी संपत्ति तक नहीं लेने दी। यहां तक कि मजहर खान की मौत के बाद उनके जनाजे में शामिल होने की भी इजाजत नहीं दी।

मजहर खान का था एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर


जीनत अमान ने बताया था, 'वो मुझे मजहर खान को छोड़ने की सजा देना चाहते थे।' मजहर खान की साल 1998 में मौत हो गई थी। ऐसा भी कहा जाता है कि मजहर खान को सिर्फ ड्रग्स की लत ही नहीं थी, बल्कि जीनत से शादी के एक साल के अंदर ही उनका एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर शुरू हो गया था। इसके बावजूद जीनत उनके साथ रहीं, ताकि दोनों बेटों जहान खान और अजान खान पर बुरा असर न पड़े।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.