3 माह की जंग के दौरान पहली बार कीव से बाहर निकले जेलेंस्की, खारकीव में क्षति का लिया जायजा

Updated on 30-05-2022 09:29 PM

कीव रूस-यूक्रेन के बीच जंग के 96 दिन बीत चुके हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने खार्किव का दौरा किया। 24 फरवरी को शुरू हुई जंग के बाद से वह पहली बार राजधानी कीव से बाहर निकले हैं। उन्होंने फ्रंटलाइन पर पहुंचकर सैनिकों से मुलाकात की। खार्किव यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। रूसी हमले से शहर खंडहर में तब्दील हो गया है। जेलेंस्की के कार्यालय ने टेलीग्राम पर जेलेंस्की को एक बुलेट-प्रूफ जैकेट पहने खार्किव और उसके आसपास का दौरा करते दिखाया है।


टेलीग्राम पोस्ट में कहा गया, खारकीव और क्षेत्र में 2,229 इमारतों को नष्ट कर दिया गया है। हम पुनर्स्थापित करेंगे, पुनर्निर्माण करेंगे और फिर से लोगों को वापस लाएंगे। खार्किव और अन्य सभी कस्बों, गांवों में जहां बुराई आई थी। बता दें कि डोनबास के पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्र के नियंत्रण के लिए एक बार फिर लड़ाई रविवार को उग्र हो गई,

क्योंकि रूसी सेना ने सेवेरोडनेत्स्क और लिसिचन्स्क के प्रमुख शहरों के आसपास अपनी पकड़ मजबूत कर ली। रूसी सेना आए दिन और ज्यादा आक्रमक होती जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को जेलेंस्की ने अपने दो संबोधनों में देश के पूर्वी हिस्से में हुई सबसे भीषण लड़ाई और यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना पर आखिरकार जीत दर्ज करने की घोषणा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया।


इस बीच यूक्रेन ने रूस पर मारियुपोल शहर से स्टील चोरी करने का आरोप लगाया है। यहां की लोकपाल ल्यूडमिला डेनिसोवा ने कहा कि रूस ने मारियुपोल से चुराए गए स्टील को ट्रांसपोर्ट करना शुरू कर दिया है। यहां से 3,000 टन स्टील शिप के जरिए रूस के रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर भेजा जा चुका है। डेनिसोवा ने बताया कि मारियुपोल पोर्ट पर रूसी कब्जे से पहले करीब 2 लाख टन मेटल और 170 मिलियन डॉलर कीमत के कास्ट आयरन रखे हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.