ट्रम्प से विवाद के बावजूद डील को तैयार जेलेंस्की:कहा- अमेरिका बुलाएगा तो दोबारा जाऊंगा

Updated on 03-03-2025 02:13 PM

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वे अमेरिका-यूक्रेन मिनरल्स डील पर दस्तखत करने के लिए तैयार हैं। जेलेंस्की ने लंदन में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि वे पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बहस के बाद भी अमेरिका के साथ बातचीत करने को इच्छुक हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि व्हाइट हाउस में हुई उस घटना का अमेरिका या यूक्रेन को नहीं, बल्कि सिर्फ रूसी राष्ट्रपति पुतिन को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अगर मुझे मिनरल डील के लिए बुलाया जाता है तो मैं व्हाइट हाउस वापस जाऊंगा।

सुरक्षा गारंटी की शर्त फिर से रखी

जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी की मांग सुनी जाएगी। दोनों पक्ष इस पर सहमत होते हैं तो डील पर दस्तखत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे बस चाहते हैं कि यूक्रेन का पक्ष भी सुना जाए। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे साझेदार याद रखें कि इस जंग में हमलावर कौन है।

जेलेंस्की ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि हम अमेरिका की अहमियत को समझते हैं। ऐसा कोई भी दिन नहीं गुजरा, जब हमने अमेरिका का एहसान न माना हो।

जेलेंस्की ने फिर कहा कि हम सभी इस बात पर सहमत हैं कि शांति के लिए सुरक्षा गारंटी जरूरी है। यह पूरे यूरोप की स्थिति है।

जेलेंस्की-ट्रम्प की बहस के बाद डील कैंसिल हुई

जेलेंस्की 28 फरवरी को ट्रम्प के साथ मिनरल्स डील पर साइन करने के लिए अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन ट्रम्प से मुलाकात के दौरान उनकी बहस हो गई। इसके बाद जेलेंस्की समझौते किए बिना ही लंदन चले गए थे।

जेलेंस्की से जब पत्रकारों ने पूछा कि ट्रम्प और वेंस से बहस के बाद अब वे कैसे इसे ठीक करेंगे तो उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच रिश्ते जारी रहेंगे। जेलेंस्की ने कहा कि अगर यूक्रेन को अमेरिका से मदद मिलना बंद हो जाती है तो इसका फायदा सिर्फ रूस को ही मिलेगा।

इससे पहले रविवार को ही जेलेंस्की ने कहा था कि रूस के कब्जे किए हुए किसी भी यूक्रेनी इलाके को हम मान्यता नहीं देंगे। जेलेंस्की ने कहा कि हमारी जमीन बिक्री के लिए नहीं है। हमारी आजादी बिक्री के लिए नहीं है। हम इस चीज के लिए बहुत बड़ी कीमत चुका रहे हैं। रूस ने हम पर ये सब थोपा है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस के साथ जंग के अंत तक पहुंचने के लिए अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.