यूएन प्रमुख गुतारेस के मॉस्को जाने से जेलेंस्की खफा

Updated on 24-04-2022 07:35 PM

कीव हमलावर रूस यूक्रेन पर लगातार आक्रमकता बढ़ता जा रहा है। रूस के इस हमले को लोग अल्पकालिक मान रहा थे वह दे महीने से ज्यादा खिंच गया। रूस हमलों के बीच विदेशी नेता युद्धग्रस्त देश का दौरा कर रहे हैं जिसकी शुरुआत बोरिस जॉनसन से हुई थी। अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्रपति महासचिव एंतोनियो गुतारेस पहले रूस और फिर यूक्रेन का दौरा करेंगे और दोनों देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। गुतारेस के दौरे को 'युद्ध रोकने का एक प्रयास' कहा जा रहा है लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की इससे खुश नहीं हैं।

जेलेंस्की ने शनिवार को गुतारेस के कीव से पहले मॉस्को जाने और पुतिन से मुलाकात करने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'यूक्रेन से पहले रूस जाना साफतौर पर गलत है। इसमें तर्क है और ही न्याय।' इस दौरान जेलेंस्की ने कहा कि उम्मीद है कि रविवार को अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री के साथ कीव में भारी हथियारों को लेकर वार्ता होगी। हालांकि एंटनी ब्लिंकन और लॉयड ऑस्टिन के यूक्रेन दौरे को लेकर वाइट हाउस ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

गुतारेस के मॉस्को दौरे की आलोचना करते हुए जेलेंस्की ने कहा, 'युद्ध यूक्रेन में चल रहा है, मॉस्को की सड़कों पर लाशें नहीं बिखरी हैं। स्वाभाविक है कि आपको पहले यूक्रेन जाना चाहिए ताकि आप लोगों को देख सकें, हमले के परिणामों को देख सकें। जेलेंस्की ने एक बार फिर 'युद्ध को खत्म करने के लिए' पुतिन के साथ बैठक की अपनी मांग को दोहराया। मॉस्को और कीव से पहले गुतारेस तुर्की की राजधानी अंकारा जाएंगे।

खबरों की मानें तो युद्ध में रूस के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से यूक्रेन को दिया हुआ तुर्की का खतरनाक बेरेक्टर टीबी-2 ड्रोन है। गुतारेस 26 अप्रैल को मास्को जाएंगे, जहां वह विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक तथा दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनकी मेजबानी करेंगे। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के दो महीने गुजरने के बाद यह बैठक होने जा रही है। गुतारेस ने ट्वीट किया था, 'अगले सप्ताह, मैं रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन में राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करूंगा। हमें लोगों की जान बचाने, मानवीय संकट को खत्म करने और यूक्रेन में शांति कायम करने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.