जेलेंस्की का बड़ा दावा, जितने हथियार इस जंग में इस्तेमाल हुए, उतने 30 सालों में नहीं होते

Updated on 09-03-2022 09:35 PM

कीव रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के 13 दिन पूरे होने को हैं। स्थिति अभी भी जमीन पर सुधरी नहीं दिख रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की तरफ से लगातार बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। अब उनकी तरफ से एक और दावा कर दिया गया है, जो रूसी सैनिकों के मनोबल को तोड़ सकता है।

 जेलेंस्की का कहना है कि इस युद्ध की वजह से रूस ने अपने उतने हथियार गंवा दिए हैं, जितने शायद वहां अपने तीस सालों में भी नहीं गंवा पाता। जेलेंस्की के अनुसार इस युद्ध की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान रूस को ही उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा है, कि इस युद्ध में अभी तक रूस के 12 हजार से ज्यादा सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया गया है।

 

 लेकिन इसतरह के तमाम दावों को रूस ने लगातार खारिज किया है।
खबर है, कि वोलोडिमिर जेलेंस्की क्रीमिया और डोनबास क्षेत्र के जिन इलाकों को मान्यता दी गई थी, उनपर रूस से बातचीत को तैयार हैं। रूस इन्हें यूक्रेन से अलग जगहों के तौर पर देखता है। डोनबास में ही वे दो इलाके (लुहान्स्क, डोनेस्क) हैं, जिन्हें रूस ने अलग देश के रूप में मान्यता दी थी।


इसतरह इस मुद्दे पर बातचीत को तैयार होना शांति की ओर पहला कदम साबित हो सकता है। लेकिन अभी के लिए जमीन पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति लगातार कह रहे हैं कि इस मुश्किल समय में पश्चिमी देशों ने उनकी कोई मदद नहीं की। वादे जरूर हुए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने नोटों देशों पर भी निशाना साधाकर कहा कि नोटो कुछ नहीं कर रहा।

 उनकी तरफ से पूरी दुनिया से अपील की गई है कि यूक्रेन सिर्फ और सिर्फ जीने के अधिकार को लेकर ये युद्ध लड़ रहा है। उनके सैनिक भी उस अधिकार को सुरक्षित करने के लिए युद्ध मैदान में लड़ रहे हैं। जेलेंस्की ने बताया है कि रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन के कई स्कूलों को भी निशाना बनाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.