जेलेंस्की का झलका दर्द, बोले- पश्चिम देश रूस की तिमारदारी करने के बजाय सख्त प्रतिबंध लगाए

Updated on 27-05-2022 09:22 PM

कीव यूक्रेन पर रूस के हमले को तीन महीने से अधिक हो गए युद्ध है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस जंग में यूक्रेन बर्बाद हो रहा है और रूस दुनिया से अलग-थलग पड़ रहा है। इसके बाद भी रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कुछ खास फर्क नहीं पड़ रहा।

ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडोमिर जेलेंस्की ने पश्चिम देशों से सख्त रवैया अपनाने की का दर्द झलक गया उन्होंनेहिस्ट्री एट टर्निंग प्वॉइंटसमिट में अपने भाषण में कहा कि अब समय है कि पश्चिम देश रूस के आगे-पीछे घूमने के बजाय उस पर सख्त से सख्त प्रतिबंध लगाए, ताकि ये देश इस तर्कहीन जंग को खत्म करे। जेलेंस्की ने आगे कहा, ‘अगर दुनिया ने रूस का जवाब नहीं दिया, तो एक बार फिर दुनिया में क्रूर शक्ति का राज होगा। अगर रूस युद्ध जीता तो ये समिट बेकार हो जाएगी।


जेलेंस्की ने कहा, 'एकता हथियारों के बारे में है। मेरा सवाल यह है कि क्या व्यवहार में यह एकता है? मैं इसे नहीं देख सकता। रूस के खिलाफ हमारा बड़ा फायदा तब होगा जब हम वास्तव में एकजुट होंगे।' बता दें वॉशिंगटन और यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को अरबों डॉलर के हथियार दिए हैं ताकि यूक्रेनी सेना को बेहतर हथियारों से लैस रूसी बलों को हराने में मदद मिल सके।


कीव ने अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो सैन्य गठबंधन में अधिक समर्थन, सदस्यता और देश पर नो-फ्लाई ज़ोन लागू करने की अपील की है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के समर्थन के लिए आभारी है। हालांकि उन्होंने कहा, 'हम यूरोपीय महाद्वीप में हैं और हमें एकजुट यूरोप के समर्थन की जरूरत है।

' इससे पहले अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने यूक्रेन और रूस के युद्ध में सुझाव दिया है कि पश्चिम जितना इसमें बढ़ेगा उतना की फंसता जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन को युद्ध रोकने के लिए रूस को अपनी कुछ जमीन दे देनी चाहिए। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कड़े शब्दों में इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। जेलेंस्की ने कहा कि रूस चाहे जो कर ले वह अपनी जमीन नहीं देने वाले।


हेनरी किसिंजर (98) दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बोल रहे थे। किसिंजर ने कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ बातचीत करनी चाहिए, क्योंकि एक समय जब तनाव ज्यादा बढ़ जाएगा तो यह संभव नहीं होगा और यूक्रेन ही इससे कमजोर होगा। उन्होंने कहा, ‘आदर्श रूप तो ये है कि बॉर्डर पर पहले जैसी स्थिति हो। उसके आगे नहीं बढ़ना चाहिए क्योंकि ये सीधे रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ना माना जाएगा।

अपने हित को देखते हुए यूक्रेन को अपनी कुछ जमीन रूस को दे देनी चाहिए।जेलेंस्की ने किसिंजर के प्लान की तुलना 1938 के अपीसमेंट एग्रीमेंट से की, जिसमें युद्ध से बचने के लिए ब्रिटेन ने हिटलर को अपना क्षेत्र बढ़ाने की इजाजात दी थी, जिसे एक बेहद कमजोर पॉलिसी माना जाता है।


इसके साथ ही जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से यूक्रेन में निवेश करने की अपील भी की। उन्होंने कहा- ‘कई देशों की बड़ी कंपनियां रूस छोड़ रही हैं। हम इन देशों और कंपनियों से गुजारिश करते हैं कि वो रूस से निकलकर यूक्रेन में इन्वेस्टमेंट करें। हम अपने देश को नए सिरे से तैयार करना चाहते हैं। हमारे देनसा शहर में रूस ने 89 नागरिकों का कत्ल किया है। जुलाई में लुगानो कॉन्फ्रेंस होने वाली है। यहां हम सभी देशों से अपील करेंगे कि वो यूक्रेन में इन्वेस्टमेंट करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.