बिहार में क्राइम पर जीरो टॉलरेंस! सम्राट चौधरी का 'एनकाउंटर थ्योरी' पर जोर,

Updated on 14-02-2026 01:40 PM
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति अगर देश भर में चर्चा का विषय बनी तो वह फैक्टर था 'थ्री सी'। इस 'थ्री सी' फैक्टर ने बिहार की सत्ता को काफी संवारा। 'थ्री सी' का मतलब क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म। वर्तमान सत्ता में नीतीश नीत सरकार में क्राइम कंट्रोल अब भाजपा की जिम्मेदारी बन चुकी है। गृह मंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने क्राइम के प्रति जीरो टॉलरेंस की रणनीति बनाते हुए एनकाउंटर थ्योरी पर ज्यादा ध्यान दिया। और यही वजह भी है कि वर्ष 2024 में एनकाउंटर के कम मामले सामने आए, जबकि वर्ष 2025 से अब तक एनकाउंटर मामले में काफी वृद्धि हुई। बानगी देखें...


एनकाउंटर और सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस ने 2025 में विशेष रूप से STF के जरिए एनकाउंटर की संख्या बढ़ाई है। 2025 में STF की एनकाउंटर की संख्या बढ़कर 29 हुई, जबकि 2024 में यह केवल 8 थी। इनमें कई मामलों में अपराधियों पर फायरिंग हुई, कुछ को घायल किया गया, और कुछ मामलों में मौत/गंभीर चोट भी हुई (जैसे रोहिणी में 4 बिहार के गैंगस्टर ढेर किए गए)। ये मुठभेड़ संयुक्त रूप से बिहार और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई।
2026 का पूरा साल अभी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए एनकाउंटर की संख्या पूरी तरह प्रकाशित नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना समेत पूरे बिहार में जनवरी 2026 के पहले महीनों में लगभग 15 एनकाउंटर/मुठभेड़ दर्ज हुए। इसमें से दो में अपराधियों को मौत हुई और लगभग 14 को पैर में गोली मारकर घायल किया गया है। यानी कि 2026 के शुरुआती महीनों में पुलिस ने 15 से अधिक एनकाउंटर किए हैं, जो साल भर के लिए बढ़ सकते हैं।

विपक्ष का आरोप

राजद के वरीय नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की ओर से किए जा रहे एनकाउंटर पर सवाल उठाया। कहा कि, 'राम मर्डर कर रहे हैं, और रहीम को फंसाया जा रहा है।' उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार सरकार अपराधियों के नाम पर सिर्फ एक खास जाति और धर्म के लोगों को टारगेट कर रही है। हम हर दिन देखते हैं कि फलाना राय, फलाना यादव, फलाना गोप, फलाना खान, फलाना ये, फलाना वो.. क्या इस धरती पर सिर्फ एक ही जाति के लोग अपराधी हैं? उनका यह बयान तब आया जब सूर्य डॉन के एनकाउंटर का मामला आया।

बिहार सरकार की मजबूरी

बिहार सरकार की मजबूरी यह है कि राज्य में आपराधिक घटनाएं अचानक से होने लगी। वर्ष 2025 में 2556 हत्या, 2025 रेप हुए और 174 डकैती की घटना हुई। नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी के लिए नीतीश कुमार के सुशासन की छवि को बनाए रखना एक चुनौती बन गई। इसी क्रम में पुलिस को एनकाउंटर तक का निर्देश प्राप्त हुआ। अब इसे संयोग कह लें कि एनकाउंटर जिनके साथ हुए, उनमें अधिकांश एक की जाति के थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.