17 साल में जीरो ट्रॉफी, फिर भी पंजाब किंग्स ने टीम इंडिया को पछाड़ा, बनाया टी20 में रनचेज का रिकॉर्ड

Updated on 05-04-2024 01:26 PM
अहमदाबाद: पंजाब किंग्स पहले सीजन से आईपीएल में खेल रही है। इस टीम को शुरुआत में किंग्स इलेवन पंजाब का नाम से जाना जाता था। 16 सीजन में पंजाब की टीम एक बार फिर आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। सिर्फ एक ही बार टीम अभी तक फाइनल में पहुंची है। 2014 के फाइनल में पंजाब को केकेआर के खिलाफ हार मिली थी। लेकिन इसके बाद भी पंजाब टी20 क्रिकेट सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा का टारगेट चेज करने वाली टीम है। गुजरात के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में टीम ने आखिरी ओवर में 200 रनों का लक्ष्य हासिल किया।

छठी बार चेज किया 200 का टारगेट

पंजाब किंग्स ने आईपीएल में छठी बार 200 से उससे ज्यादा का टारगेट चेज किया है। सबसे पहले 2010 सीजन में केकेआर के खिलाफ महेला जयवर्धने के शतक की मदद से पंजाब ने 201 का लक्ष्य हासिल किया था। फिर 2014 में हैदराबाद के खिलाफ टीम ने 206 का टारगेट चेज किया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2014 और आरसीबी के खिलाफ 2022 में टीम 206-206 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया। पिछले सीजन चेन्नई के घर में जाकर पंजाब ने 201 का टारगेट चेज किया था।

पंजाब ने टीम इंडिया पीछे छोड़ा

चार टीमों ने टी20 क्रिकेट में 200 का टारगेट 5 बार चेज किया है। 5 बार की आईपीए चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 5 बार 200 या उससे ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। पिछले सीजन ही मुंबई ने 3 बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया था। पीएसएल की टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने भी 5 बार ऐसा किया है। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम 5-5 बार 200 या उससे ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर चुकी है।

मैच में क्या क्या हुआ?

शशांक सिंह के नाबाद अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया।टाइटंस के 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम नूर अहमद (32 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 13वें ओवर में 111 रन तक पांच विकेट गंवाकर संकट में थी लेकिन शशांक ने 29 गेंद में छह चौकों और चार छक्कों से नाबाद 61 रन की पारी खेलकर टीम को एक गेंद शेष रहते सात विकेट पर 200 रन के विजयी स्कोर तक पहुंचा दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.