इरविन की शानदार बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराया

Updated on 20-01-2022 07:17 PM

पल्लेकल कप्तान क्रेग इरविन की शानदार बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे ने दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में मेजबान श्रीलंकाई टीम को 22 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 302 रन बनाये।

 इसके बाद जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान श्रीलंकाई टीम 280 रन ही बना पायी। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने शानदार शतक 102 रन बनाये पर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये। जिब्बाब्वे की ओर से तेंदाई चतारा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 3-3 विकेट लिए।

जिम्बाब्वे की ओर से बल्लेबाजी के दौरान कप्तान  इरविन ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाये। वहीं सिकंदर रजा ने 56 रनों का योगदान दिया। सीन विलियम्स ने 48 और रेगिस चकाब्वा ने 47 रन बनाये। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

31 रनों के अंदर ही उसके तीन खिलाड़ी पेवेलियन लौट गये। इसके बाद कप्तान शनाका ने 102 और कामिंदु मेंडिस ने 57 रन बनाकर श्रीलंकाई टीम को संभाला पर इनके आउट होते ही टीम एक बार फिर बिखर गयी। पहले मैच में श्रीलंकाई टीम तीन विकेट से जीती थी। ऐसे में यह सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर गयी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.