जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' इस दिन होगी रिलीज, सिंगर ने लिखी थी कहानी, जताई थी ये एक इच्छा

Updated on 06-10-2025 01:20 PM
असम के सिंगर जुबीन गर्ग की मौत से देश सन्न है। सिंगापुर में समंदर में तैराकी करते समय डूबने से उनकी मौत होने की रिपोर्ट सामने आई थी। उनके अंतिम संस्कार में गुवाहाटी में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी थी। अब सिंगर की आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' को लेकर नया अपडेटय सामने आया है।

असमिया फिल्ममेकर राजेश भुयान ने पुष्टि की है कि सिंगर जुबीन गर्ग का आखिरी प्रोजेक्ट 'रोई रोई बिनाले' 31 अक्टूबर को पूरे भारत में रिलीज होगा। ये फिल्म, जुबीन की अपार प्रतिभा और असमिया म्यूजिक के प्रति उनके प्यार को ट्रिब्यूट है। इसमें सिंगर की ऑरिजनल आवाज होगी।

3 साल से फिल्म पर कर रहे थे काम

राजेश भुलाय ने ANI से कहा, 'हम पिछले 3 साल से इस फिल्म पर काम कर रहे थे। कहानी और म्यूजिक जुबीन ने लिखा था। ये पहली म्यूजिकल असमिया फिल्म थी। हमने इसका लगभग सारा काम पूरा कर लिया था, सिवाय बैकग्राउंड म्यूजिक के।'

जुबीन गर्ग की इच्छा के बारे में

उन्होंने आगे कहा, 'जुबीन चाहते थे कि ये फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज हो। इसलिए हमने इसे उसी दिन रिलीज करने का फैसला किया है। ना सिर्फ असम में, बल्कि पूरे देश में। जुबीन की आवाज लगभग 80-90 फीसदी साफ है। क्योंकि हमने इसे लैपल माइक से रेकॉर्ड किया था। इसलिए हम उनकी ऑरिजनल आवाज का ही इस्तेमाल करेंगे।'

जुबीन को जहर देने का दावा

पुलिस रेकॉर्ड के अनुसार, सिंगर के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि जुबीन को सिंगापुर में जहर दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत ने कथित साजिश को छिपाने के लिए जानबूझकर इंटरनेशनल लोकेशन को चुना।'

जुबीन की मौत के मामले में हुईं गिरफ्तारियां

इस मामले में जांच जारी है। पुलिस ने सिद्धार्थ शर्मा और श्यामकानु महंत दोनों को अरेस्ट कर लिया है। शेखर ज्योति गोस्वामी और सह-सिंगर अमृतप्रभा महंत को भी हिरासत में लिया गया। 19 सितंबर को जुबीन का निधन हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.