जुकरबर्ग का खुलासा- फेसबुक पर दबाव डालती थी अमेरिकी सरकार

Updated on 27-08-2024 05:29 PM

मेटा चीफ मार्क जुकरबर्ग ने आरोप लगाया है कि जो बाइडन-कमला हैरिस प्रशासन ने कोविड से संबंधित पोस्ट को सेंसर करने (हटाने) के लिए उनकी कंपनी पर बार-बार दबाव डाला।

उन्होंने ज्यूडिशियरी कमेटी को लिखी चिट्ठी में ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यूं दबाव डालना गलत था। उन्हें अफसोस है कि वह पहले इस मुद्दे पर ज्यादा नहीं बोल पाए।

जुकरबर्ग ने चिट्ठी में लिखा कि 2021 में कई महीने तक बाइडेन प्रशासन ने उन पर दबाव डाला। यहां तक कि वे कोविड-19 से जुड़े मीम तक को हटाना चाहते थे। जब हम इस पर सहमत नहीं हुए तो उन्होंने इसे लेकर अपनी निराशा भी जताई।

​​​​मेटा चीफ ने कहा कि आखिरकार यह हमारा फैसला था कि कंटेंट को हटाना है या नहीं। हमारे फैसलों के लिए हम ही जिम्मेदार हैं।

जुकरबर्ग बोले- सरकार के दबाव में नहीं झुकेंगे
जुकरबर्ग ने कहा- “मुझे लगता है कि हमें किसी भी हाल में किसी भी सरकार के दबाव में नहीं झुकना चाहिए। हमें अपने कंटेंट के स्टैंडर्ड्स से समझौता नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा कुछ फिर से होता है तो भी हमारा जवाब पहले जैसा ही होगा।”

इसी चिट्ठी में जुकरबर्ग ने आरोप लगाया कि FBI ने 2020 के चुनाव से पहले उन्हें चेतावनी दी थी। मेटा चीफ ने कहा कि न्यूयॉर्क पोस्ट ने बाइडेन फैमिली के करप्शन से जुड़े मामले को लेकर एक रिपोर्ट लिखी थी। FBI ने इसे रूसी दुष्प्रचार बताते हुए इस पर फैक्टचेक का नोटिस लगाने को कहा था।

जुकरबर्ग ने कहा कि मेटा ने इस स्टोरी को फेसबुक पर डिमोट कर दिया। इसकी वजह से ये स्टोरी बहुत लोगों तक नहीं पहुंच पाई। जुकरबर्ग ने चिट्ठी में दावा किया कि रिपोर्टिंग रूसी दुष्प्रचार नहीं थी और उसे दबाया नहीं जाना चाहिए था।

इससे पहले जुकरबर्ग ने 2022 में एक पॉडकास्ट में माना था कि मेटा ने बाइडेन से जुड़े कंटेट को फेसबुक पर दबा दिया था। उन्होंने कहा था कि फेसबुक ने एल्गोरिदम के जरिए 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले बाइडन के बेटे हंटर बाइडन के लैपटॉप की खबर को एक हफ्ते के लिए सेंसर कर दिया था। जुकरबर्ग ने कहा था कि उन्होंने इसके लिए FBI ने कहा था।

रिपब्लिकन पार्टी ने कसा तंज
जुकरबर्ग के आरोपों के बाद रिब्लिकन पार्टी ने बाइडेन प्रशासन पर तंज कसा है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा- मार्क जुकरबर्ग ने तीन बातें मानी हैं: 1- बाइडेन-कमला हैरिस प्रशासन ने अमेरिकियों को सेंसर करने के लिए फेसबुक पर 'दबाव' डाला। 2- फेसबुक ने अमेरिकियों को सेंसर किया। 3- फेसबुक ने हंटर बाइडेन लैपटॉप की कहानी को दबा दिया।' आगे तंज करते हुए लिखा कि यह फ्री स्पीच की बड़ी जीत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.