ज्वेरेव ने एटीपी फाइनल्स में जोकोविच को हराया, मेदवेदेव से होगा खिताबी मुकाबला

Updated on 21-11-2021 08:26 PM

तूरिन जर्मनी के टेनिस स्टार एलेक्जैंडर ज्वेरेव ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर एक बड़ा उलटफेर किया है।

ज्वेरेव ने एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जोकोविच को 7-6 (4), 4-6, 6-3 से हराया। अब ज्वेरेव का सामना फाइनल में रुस के दानिल मेदवेदेव से होगा। इससे पहले ज्वेरेव ने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में भी जोकोविच को हराया था।

ज्वेरेव ने जीत के बाद उत्साहित होते हुए कहा, ‘हर बार जब हम एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो यह बहुत ही उच्च स्तर का मुकाबला होता है।' उन्होंने कहा, ‘इस साल हम पांच बार एक दूसरे से खेले हैं। हर बार हम कई घंटों तक खेले हैं।

' इस हार के कारण अब जोकोविच का स्विटजरलैंड के अनुभवी खिलाड़ी रोजर फेडरर के रिकार्ड छह खिताब की बराबरी का सपना टूट गया है। वहीं एक अन्य मुकाबले में मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में पहली बार क्वालीफाई करने वाले कैस्पर रूड को 6-4, 6-2 से हराया। इए अन्य युगल स्पर्धा के फाइनल में राजीव राम और जो सालिसबरी का सामना पिएरे ह्यूजेस हर्बर्ट और निकोलस से होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.