1 अरब बकाया फिर भी चालू करा ली रेत की रॉयल्टी

Updated on 31-12-2021 05:50 PM

भोपाल माइनिंग कारपोरेशन के अधिकारियों की मेहरबानी के चलते लगभग 1 अरब रुपये बकाया होने के बाद भी आरके ट्रांसपोर्ट एन्ड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी होशंगाबाद में स्टॉक की हुई रेत बेच रही है। दरअसल आरकेटीसी लिमिटेड ने होशंगाबाद जिले की रेत खदानें सरकार से लीज पर ली थी। कंपनी को सरकार को अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर, की किस्त इसका ब्याज और राहत राशि का लगभग 1 अरब रुपये बकाया है।

इसके साथ ही कंपनी ने सितंबर में ठेका सरेंडर करने को लेकर मुख्यमंत्री और माइनिंग कॉर्पोरेशन को पत्र भी लिखा था। कंपनी से सरकार को बड़ी मात्रा में राशि बसूलनी थी। इसके बावजूद माइनिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी कंपनी पर मेहरबान रहे खनिज विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश के बाद कंपनी की ईटीपी बंद कर दी गई। इस बीच कंपनी स्टॉक से रेत की रॉयल्टी काटने की परमिशन को लेकर कोर्ट चली गई

कोर्ट ने आदेश में शासन को स्टॉक से रेत की  ईटीपी चालू रखने के आदेश दिए जिसके चलते शासन ने आदेश जारी करते हुए स्टॉक से रेत बेचने की अनुमति दे दी। वर्तमान में करोड़ो रुपये बकाया होने के बाद भी कंपनी स्टॉक से रेत बेच रही है। 

- कोर्ट में कारपोरेशन के अधिकारी ने मजबूती से नहीं रखा पक्ष

आरकेटीसी को बड़ी मात्रा में सरकार का राजस्व चुकाना था। जिसके चलते रॉयलटी बंद कर दी गई थी। मामला कोर्ट में जाने के बाद माइनिंग कार्पोरेशन के अधिकारी कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख पाए जिसके चलते कंपनी के पक्ष में स्टॉक से रेत बेचने के आदेश जारी हो गए। अब कंपनी बकाया राशि के बाद भी स्टॉक की रेत बेचेगी।

- सरकार को चुकाने होंगे 140 करोड़

आरकेटीसी ने सरकार को जिले का ठेका सरेंडर करने को लेकर पत्र लिखा है।नियमानुसार सरेंडर के छह माह की राशि ठेकेदार को सरकार को जमा करनी होती है। आरकेटीसी ने 262 करोड़ में जिले की रेत खदानों का ठेका लिया है। कंपनी को लगभग 140 करोड़ रुपये सरकार को चुकाने होंगे।

- आरकेटीसी को किसका संरक्षण ?

होशंगाबाद जिला प्रदेश के खनिज खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का प्रभार जिला है।  इसके बावजूद कंपनी करोड़ो रुपये बकाया होने के बाद भी कोर्ट से पोर्टल चालू कराने के आदेश कर लायी। वही माइनिंग कारपोरेशन की ओर से महाप्रबंधक आशुतोष टेमले ने अपना पक्ष रखा था। विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह कंपनी को पहले ही हड़का चुके थे। फिर किसके इसारे पर कोर्ट से लेकर मंत्रालय तक कंपनी को ढील दी गई।  

- स्टॉक की आड़ में होगा अवैध उत्खनन

सूत्र बताते है कि ईटीपी पोर्टल चालू होने के बाद स्टॉक के साथ ही नर्मदा से अवैध उत्खनन की तैयारी शुरू हो चुकी है। माफियाओं ने जासलपुर, होरियापीपर,बाबरी रेत खदान में रास्ते बनाने शुरू कर दिए है। पोर्टल में 4 लाख 50 हजार घन मीटर रेत का स्टॉक दर्शाया गया है। सूत्रों की माने तो होशंगाबाद के चारो स्टॉक को मिलकर 20 हजार घन मीटर रेत है। स्टॉक की आड़ में जमकर अवैध उत्खनन होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.