रूस समेत 10 देशों ने हिस्सा लिया, भारत ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया

Updated on 30-01-2024 12:48 PM

अफगानिस्तान के काबुल में तालिबान की तरफ से सोमवार को एक मीटिंग बुलाई गई थी। अफगान मीडिया के मुताबिक, इस मीटिंग में 10 देशों ने हिस्सा लिया जिसमें भारत भी शामिल हुआ।

अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी खामा प्रेस ने बताया कि बैठक में हिस्सा लेने वाले देशों में भारत, कजाकिस्तान, तुर्किये, रूस, चीन, ईरान, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, इंडोनेशिया और किर्गिस्तान शामिल रहे।

इस बैठक का मकसद आपसी सहयोग को बढ़ावा देना था। बैठक को तालिबान शासन के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने संबोधित किया। उन्होंने तालिबानी हुकूमत पर लगी पाबंदियां हटाने की भी मांग की।

2021 में तालिबान के फिर से सत्ता में आने के बाद कई देशों समेत भारत ने अफगानिस्तान से सारे डिप्लोमैटिक संबंध तोड़ दिए थे। दूतावास भी बंद कर दिया था। इस बीच तालिबान से सहयोग बढ़ाने के लिए हुई इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

'विवाद नहीं अच्छे संबंध चाहिए'
मुत्तकी ने सभी देशों को भरोसा दिलाया कि अफगानिस्तान की फॉरेन पॉलिसी अर्थव्यवस्था पर आधारित है। अफगानिस्तान विवाद और टकराव की बजाय पड़ोसी देशों से सकारात्मक संबंधों की उम्मीद करता है।
बैठक में मुत्तकी ने माना की अफागनिस्तान में बरसों की घुसपैठ, अंदरूनी संघर्ष को लेकर कई तरह की चुनौतियां हैं पर वो इनका समाधान चाहते हैं।

भारत ने अभी तक तालिबान की स्थापना को मान्यता नहीं दी
एक तरफ जहां अफगान मीडिया भारत की उपस्थिति का दावा कर रहा है, वहीं भारत ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। हालांकि, पिछले साल भारत में अफगानिस्तान की पुरानी सरकार के नियुक्त किए राजदूत पर दोनों देशों में तनाव बढ़ाने की कोशिश करने के आरोप लगे थे। इसके बाद भारत में अफगानिस्तान की ऐंबैसी बंद हो गई थी।

तब इस बात के कयास लगाए गए थे कि भारत तालिबान के प्रति अपने रुख में नर्मी ला रहा है। वहीं, 26 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय दूतावास ने गणतंत्र दिवस समारोह में अफगान के कार्यवाहक दूत बदरुद्दीन हक्कानी को आमंत्रित भी किया था।

रूस की तरफ से काबुलोव ने हिस्सा लिया
सम्मेलन में रूस का प्रतिनिधित्व अफगानिस्तान के लिए उसके विशेष प्रतिनिधि जमीर काबुलोव ने किया। तालिबान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, कि मुत्ताकी ने इस बात पर जोर दिया कि इन देशों को अफगानिस्तान के साथ सकारात्मक बातचीत बढ़ाने और जारी रखने के लिए क्षेत्रीय बातचीत करनी चाहिए।

कूटनीतिक मान्यता की मांग कर रहा तालिबान
तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को काबुल के साथ ही पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से वो लगातार दुनिया से उसे मान्यता देने की मांग करता रहा है। तालिबान के कार्यकारी रक्षा मंत्री मुल्लाह मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने अल-अरेबिया न्यूज चैनल को एक इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था- सरकार ने मान्यता हासिल करने के लिए सारी जरूरतों को पूरा किया है।

इसके बावजूद अमेरिका के दबाव में आकर दूसरे देश हमें मान्यता नहीं दे रहे हैं। हम उन देशों से मान्यता की अपील करते हैं जो अमेरिका के दबाव में नहीं हैं। हम चाहते हैं कि दुनिया के ताकतवर इस्लामिक देश हमें सरकार के तौर पर पहचानें। बता दें कि भारत ने भी अब तक तालिबान की सरकार को मान्यता नहीं दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.