थाईलैंड के स्कूल में फायरिंग, छात्र ने शिक्षकों और साथी स्टूडेंट पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, 7 की मौत

Updated on 07-08-2026 01:15 PM
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी मारा गया है। फायरिंग की इस घटना में 20 से 30 लोग घायल हुए हैं। यह घटना शुक्रवार को हुई, जब एक छात्र ने स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बैंकॉक के उत्तर में नोंथबुरी प्रांत के बंग क्रुई जिले में व्यस्त हाईवे पर स्थित देबसिरिन नोंथबुरी स्कूल में फायरिंग हुई, जहां 3,000 स्टूडेंट पढ़ते हैं।

नॉनथाबुरी प्रोविंशियल पुलिस कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डेचरापी कोंगडी ने कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी ने गोलीबारी के खुद को मार डाला। पुलिस ने अपराधी की पहचान एक स्टूडेंट के तौर पर की है। थाईलैंड के सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं। घटना में घायल छात्रों और शिक्षकों का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने क्या बताया है

रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता ट्राइरोंग पिवपान ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि गोलीबारी की यह घटना राजधानी के उत्तर-पश्चिम में स्थित नोंथाबुरी प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में हुई। गृह मंत्रालय के स्थायी सचिव आरसिट संपंथरत ने पुष्टि की है कि हमलावर एक छात्र था, जो स्कूल के अंदर ही मौजूद था।

गोलीबारी के एक घंटे बाद घटनास्थल पर लोग स्कूल के बाहर एक-दूसरे को दिलासा देते हुए और पुलिसर्मी स्कूल के अंदर घूमते दिखाई दिए। एक चश्मदीद ने बताया कि छात्रों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वे क्लासरूम के अंदर छिप गए। बाद में पुलिस अधिकारियों ने दरवाजा खटखटाया और उन्हें बाहर निकला।

थाईलैंड में बंदूक रखने का कल्चर

थाईलैंड में बंदूक रखने वालों की संख्या दक्षिण-पूर्व एशिया के दूसरे देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है। स्विट्जरलैंड के स्मॉल आर्म्स सर्वे (एसएएस) के 2017 के डेटा के अनुसार, थाईलैंड में 10.3 मिलियन से ज्यादा आम लोगों के पास हथियार थे यानी हर 100 लोगों पर लगभग 15 बंदूकें थीं।

यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के 2019 ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज डेटाबेस में इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) के अनुसार, फिलीपींस के बाद थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में दूसरे नंबर पर है, जहां बंदूक से हत्याएं सबसे ज्यादा होती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.