रूसी सेना में काम कर रहे 10 भारतीय लौटेंगे:PM मोदी ने पुतिन के सामने उठाया था नागरिकों की रिहाई का मुद्दा

Updated on 29-07-2024 02:28 PM

रूसी सेना में काम कर रहे 10 भारतीय नागरिक जल्द ही भारत लौटेंगे। ये जानकारी केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में दी है। उन्होंने बताया कि रूसी सेना में काम कर रहे 10 भारतीयों के रूसी सशस्त्र बलों ने छोड़ दिया है। मंत्री ने बताया कि रूस की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द रिहा का मुद्दा उठाया था। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से युद्ध क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

रूस बोला- हमें अपनी सेना में भारतीयों की जरूरत नहीं
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए 11 जुलाई को भारत में रूस के राजनयिक रोमन बबुश्किन ने कहा था कि इस मामले पर रूस, भारत सरकार के साथ है। हमें भारतीय सैनिकों की जरूरत नहीं है।

रूसी सेना में शामिल भारतीयों की संख्या 50 से 100 के बीच बताई जाती है। बबुश्किन ने बताया कि इन लोगों को एजेंट्स के द्वारा धोखाधड़ी के जरिए सेना में शामिल कराया गया था। ये एजेंट्स आपराधिक गतिविधियों में शामिल होते हैं। वे अवैध तरीके से लोगों को लाकर सेना में शामिल कराते हैं।

विदेश सचिव बोले- पीएम ने रूस में मुद्दा उठाया
प्रधानमंत्री के साथ रूस दौरे पर विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने 9 जुलाई को मॉस्को में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया था कि दोनों देशों के नेताओं के बीच इस मुद्दे को लेकर बातचीत हुई है। रूस ने जल्द ही सेना से भारतीयों को डिस्चार्ज कर वापसी का वादा किया है। दोनों पक्ष इसे लेकर काम कर रहे हैं।

अब तक 180 भारतीयों को धोखे से रूस भेजा गया
रूस की सेना में भर्ती कई भारतीय नागरिकों की अब तक मौत हो चुकी है। भारत की जांच एजेंसी CBI ने अप्रैल में भारतीयों को धोखे से रूस-यूक्रेन जंग में भेजने के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से तीन लोग भारत के थे, जबकि एक रूस के रक्षा मंत्रालय में काम करने वाला ट्रांसलेटर था।

ये सभी लोग एक नेटवर्क का हिस्सा थे, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए भारतीयों को नौकरी और अच्छी सैलरी का लालच देकर फंसाया जाता है। CBI के मुताबिक, दिल्ली-बेस्ड एक वीजा कंपनी अब तक करीब 180 भारतीयों को रूस भेज चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.