तुर्किेये में 3 महीनों से जहाज पर फंसे 12 भारतीय:बोले- या तो छोड़ दो या मार डालो, एजेंट्स नौकरी के बहाने ले गए थे

Updated on 16-04-2024 02:44 PM

भारत के 12 नाविक एजेंट्स के झांसे में आकर तुर्किये के एक जहाज पर फंस गए हैं। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्किये के इस्तांबुल के अंबरली बंदरगाह पर एमवी फातमा ईलूल नाम का जहाज फंसा है। इसमें भारत के 12 नाविक पिछले साढ़े तीन महीनों से बिना पैसों के गुजारा करने को मजबूर हैं।

इन नाविकों को एजेंट्स ने ठगा है। जहाज के कैप्टन क्लीटस जेसुडासन ने गुहार लगाई है कि या तो हमें आजाद करा लो या हमें मार डालो। हम असहाय महसूस करते हैं, हमारे परिवार के पास गुजर-बसर के पैसे नहीं हैं। हमें जहाज नहीं छोड़ने के लिए कहा गया है। शिप के क्रू ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

तुर्किये के कब्जे में है जहाज
नाविको को कहना है कि उन्हें नवी मुंबई और बेलापुर की RPSL कंपनीज NAMS शिप मैनेजमेंट कंपनी और RAS मैनेजमेंट कंपनी ने काम पर रखा था। ज्वाइनिंग के समय नहीं बताया गया था कि जहाज तुर्किये की अथॉरिटीज की गिरफ्त में है। दरअसल, जहाज के मालिक ने पुराने क्रू को सैलरी नहीं दी थी। जिसके बाद तुर्किये की लोकल अथॉरिटी ने एक्शन लेकर जहाज को अपने कब्जे में ले लिया था।

एक अन्य नाविक कन्नन राजेंद्रन का कहना है कि जहाज पर चढ़ने के बाद, हमें एहसास हुआ कि जहाज लंबे समय से नहीं चल रहा था। जहाज की हालत बहुत खराब है। 16 जून को सुरक्षा और क्षतिपूर्ति कवर समाप्त हो जाएगा। हमारी स्थिति बेहद खराब है, ठीक से खाने को भी नहीं मिल रहा है।

जल्द ही वापस लौटेंगे सारे नाविक
शिपिंग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कैप्टन मनीष कुमार का कहना है कि एजेंट्स को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। एक RPSL एजेंट का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया। हम इस मुद्दे से अवगत हैं और हमने अधिकारियों से स्थिति जानने के लिए कहा है।

हम उन्हें वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ बातचीत भी कर रहे हैं। तुर्किये में भारत की एंबेसी से कॉन्टेक्ट भी किया गया है। जल्द ही ये नाविक वापस भारत लौट आएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.