एसएस राजामौली का 14 साल पुराना वीडियो वायरल, ऋतिक रोशन और बॉलीवुड को लेकर कही थी ऐसी बात कि लोगों ने दौड़ा लिया

Updated on 28-11-2023 03:50 PM
तेलंगाना के श्रम व रोजगार मंत्री माला रेड्डी ने हैदराबाद में हुए 'एनिमल' के प्री-रिलीज इवेंट में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि तेलुगू इंडस्ट्री अब भारत पर राज करेगी। वहां के लोगों का ही इस देश पर दबदबा होगा। वह स्टेज पर आते ही एक्टर रणबीर कपूर को बोलते हैं, 'रणबीर जी आपसे एक बात बोलना चाहता हूं। अगले पांच साल में बॉलीवुड, हॉलीवुड और पूरे हिंदुस्तान पर हमारे तेलुगू वाले राज करेंगे। आपको भी एक साल बाद हैदराबाद शिफ्ट होना पड़ सकता है।' इसी बीच एसएस राजामौली का एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा। जिसमें उन्होंने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था।

दरअसल, साल 2009 में एक्शन/थ्रिलर फिल्म 'बिल्ला' (Billa) आई थी। इसमें प्रभास और अनुष्का शेट्टी अहम रोल में थे। वहीं, हंसिका मोटवानी भी नजर आई थीं। इस मूवी को मेहर रमेश ने डायरेक्ट किया था और ये एक तमिल मूवी थी। अब इसी के पोस्टर या ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर 'बाहुबली' डायरेक्टर एसएस राजामौली ने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद अब वो क्लिप वायरल हो रही है।

एसएस राजामौली के बिगड़े बोल

वीडियो में एसएस राजामौली कह रहे हैं, 'जब धूम 2 हिंदी में रिलीज हुई थी तो मुझे बुरा लगा था कि बॉलीवुड को इतना अच्छी क्वॉलिटी क्यों मिल रही है। हमारे पास ऋतिक रोशन जैसे हीरोज क्यों नहीं हैं? और आज बिल्ला का गाना, ट्रेलर और पोस्टर देखने के बाद, अब मैं ये कहना चाहता हूं कि प्रभास के आगे ऋतिक रोशन कुछ भी नहीं हैं। तेलुगू सिनेमा बॉलीवुड से कहीं बेहतर बन गया है और हम अंग्रेजी फिल्मों के बराबर हो गए हैं। थैंक यू रमेश सर ऐसा करने के लिए।'

लोगों ने एसएस राजमौली को दिखाया सच

अब इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये पहली बार नहीं है। इन लोगों ने पहले भी कई बार किया है। इन्होंने बॉलीवुड और एक्टर्स को कई बार बेइज्जत किया है। ये लोग बॉलीवुड से जलते हैं।' इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'एनिमल को साउथ के सपोर्ट की जरूरत नहीं है। ये साउथ के बिना जवान और पठान के जैसे बिजनेस कर लेगी।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस बात का यहां जिक्र किया जाए कि बिल्ला मूवी शाहरुख खान की फिल्म डॉन का रीमेक थी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.