क‍िशोर दा ने टेबल मंगवाया, उस पर लेट गए और गाने लगे! मजाक-मजाक में रिकॉर्ड हुआ 80 के दशक का ब्‍लॉकबस्‍टर गाना

Updated on 05-08-2026 12:15 PM
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता है। भारतीय संगीत के इतिहास के सबसे पॉपुलर, सबसे महान और सबसे प्रभावशाली गायकों में एक किशोर दा की 04 अगस्‍त 2026 को जयंती है। साल 1929 में खंडवा (अब मध्‍य प्रदेश) में पैदा हुए आभास कुमार गांगुली उर्फ किशोर कुमार अपने गीतों को 'योडलिंग' और अलग-अलग आवाजों में गाने की क्षमता के लिए जाने जाते थे। उनके गाने तो सुपरहिट हैं ही, उन गानों की रिकॉर्डिंग और बनने के किस्‍से भी कम दिलस्‍प नहीं है। आज हम किशोर दा के एक ऐसे ही मस्‍त मिजाज रिकॉर्डिंग की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी। उस दिन रिकॉर्डिंग रूप में भी बप्‍पी दा से लेकर आशा भोसले तक, सब हैरान थे कि किशोर दा ये क्‍या कर रहे हैं।

हिंदी सिनेमा के सबसे सेलिब्रेटेड सिंगर किशोर दा ने 8 बार बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। जबकि 28 बार नॉम‍िनेशन पाया था। यह बॉलीवुड के इतिहास में इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने और नॉमिनेट होने का रिकॉर्ड है। उन्हें 1985 में मध्य प्रदेश सरकार ने लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जबकि उनकी याद में 1997 में, मध्य प्रदेश सरकार ने हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए 'किशोर कुमार पुरस्कार' शुरू किया।

'शराबी' फिल्‍म का गाना 'इन्‍तहा हो गई इंतजार की'

किशोर दा सिंगिंग, म्‍यूजिक और एक्‍टिंग को सिर्फ अपना काम नहीं मानते थे। बल्‍क‍ि इन तीनों विधाओं से उन्‍हें अथाह प्रेम था। ऐसा प्‍यार, जो उन्‍हें इन विधाओं में प्रयोग करते रहने, इसका आनंद लेने के लिए भी प्रोत्‍साहित करता था। अब इसी किस्‍से को ले लीजिए। बात साल 1984 में रिलीज फिल्‍म 'शराबी' की है। प्रकाश मेहरा के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म उस साल की ब्‍लॉकबस्‍टर थी। अमिताभ बच्‍चन के साथ यह प्रकाश मेहरा की छठी फिल्‍म थी। फिल्‍म के डायलॉग्‍स और खासकर गानों ने गजब धूम मचाई। यह किस्‍सा इसी फिल्‍म के गाने 'इन्तहा हो गई इंतजार की' का है।

किशोर दा ने पूछा सिचुएशन, बप्‍पी दा बोले- एक शराबी आश‍िक है

किशोर दा को करीब से जानने वाले बताते हैं कि वह बड़े मस्‍तीखोर शख्‍स‍ियत थे। लेकिन मजाक-मजाक में भी अद्भुत काम कर जाना, उनके व्‍यक्‍त‍ित्‍व का हिस्‍सा था। इसी मजाक-मजाक में उन्‍होंने यह सुपरहिट गाना 'इन्‍तहा हो गई इंतजार की' भी रिकॉर्ड किया था। इसका किस्‍सा खुद दिग्‍गज सिंगर आशा भोसले ने भी एक इंटरव्‍यू में बताया था। आशा ताई बताती हैं कि उस दिन रिकॉर्डिंग रूम में वह भी मौजूद थीं। बप्‍पी दा भी थे। तभी किशोर दा वहां पहुंचते हैं और पूछते हैं कि गाने की सिचुएशन क्‍या है। बप्‍पी दा ने कहा- एक शराबी आश‍िक है, जो अपनी महबूबा के लिए नशे में गाना गा रहा है। उसका इंतजार कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.