देश में मिले कोरोना के 14,623 मरीज, 197 की मौत

Updated on 20-10-2021 09:35 PM

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण में मामूली इजाफा दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में देश में 14 हजार 623 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 197 मरीजों की मौत हुई। नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 41 लाख 8 हजार 996 हो गई है। वहीं, अब तक 4 लाख 52 हजार 651 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, देश में 1 लाख 78 हजार 98 मरीजों का इलाज जारी है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 1,638 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,94,820 हो गयी जबकि 49 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,39,865 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


अधिकारी के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 2,791 रोगियों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,24,547 हो गई है। के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 26,805 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.42 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।
केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 7,643 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,59,434 हो गई है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान महामारी से 77 और मरीजों की मौत हो गई, जिन्हें मिलाकर अब तक प्रदेश में 27,002 संक्रमितों की जान जा चुकी है।

 राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 10,488 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 47,60,781 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 80,262 है। दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि 36 और लोग संक्रमण की चपेट में आए।

 शहर के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 006 प्रतिशत रही। शहर में पिछले माह कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई। इनमें एक-एक मौत 7, 16 और 17 सितंबर को जबकि दो लोगों की मौत 28 सितंबर को हुई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अक्टूबर में अभी तक संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है। इससे पहले दो और 10 अक्टूबर को एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की शुरुआत से अभी तक कुल 25,090 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.