शाहबाज सरकार में 18 कैबिनेट मिनिस्टर:प्रेसिडेंट जरदारी ने शपथ दिलाई; बिलावल समेत PPP का कोई सांसद मंत्री नहीं बनाया गया

Updated on 12-03-2024 12:10 PM

पाकिस्तान में सोमवार को प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के कैबिनेट मेंबर्स को शपथ दिलाई गई। सरकार में 18 कैबिनेट मंत्री होंगे। एक राज्यमंत्री भी बनाया गया है। इनके पोर्टफोलियो का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।

नई सरकार को नए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शपथ दिलाई। खास बात ये है कि गठबंधन की मुख्य सहयोगी पाकिस्तान पीपुुल्स पार्टी (PPP) का कोई सांसद सरकार में शामिल नहीं है। पीपीपी चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी पिछली शाहबाज सरकार में विदेश मंत्री थे।

चंद घंटे में समरी मंजूर

शाहबाज कैबिनेट की समरी सोमवार को ही प्रेसिडेंट जरदारी के पास भेजी गई थी। चंद घंटे बाद इस फेडरल कैबिनेट को प्रेसिडेंट हाउस में शपथ भी दिला दी गई। मंत्री बनाए जाने वालों में 12 MNA (मेंबर ऑफ नेशनल असेंबली) 3 सीनेटर और 3 टेक्नोक्रेट्स हैं। सिर्फ एक महिला शाजा फातिमा सरकार में शामिल की गईं हैं। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है।

मंत्रियों के नाम इस तरह हैं। ख्वाजा मोहम्मद आसिफ, अहसन इकबाल चौधरी, राना तनवीर हुसैन, आजम नजीर तराड़, चौधरी सालिक हुसैन, अब्दुल अलीम खान, जाम कमाल खान, आमिर मुकाम, सरदार अवैस अहमद खान लेघारी, अताउल्लाह तराड़, डॉक्टर खालिद मकबूल सिद्दीकी, कैसर अहमद शेख, मियां रियाज हुसैन पीरजादा, मोहम्मद इशहाक डार, मुसद्दिक मसूद मलिक, मोहम्मद औरंगजेब, अहद खान चीमा और मोहसिन नकवी। शाजा फातिमा ख्वाजा को मिनिस्टर ऑफ स्टेट बनाया गया है।

शाहबाज को दूसरी बार मुल्क की कमान

यह दूसरी बार है, जब शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के PM बने हैं। इससे पहले साल 2022 में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद शाहबाज प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने 12 अप्रैल 2022 को PM पद की शपथ ली थी। वो अगस्त 2023 तक पाकिस्तान के PM रहे। अगस्त 2023 में आम चुनाव कराने के लिए संसद भंग कर दी गई थी। इसके बाद केयरटेकर सरकार आई। इसने चुनाव कराए और अब नई फेडरल गवर्नमेंट बन चुकी है।

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री चुने जाने का तरीका कुछ अलग है। नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री के चुनाव से एक दिन पहले उम्मीदवार नामांकन फॉर्म भरते हैं। चुनाव वाले दिन स्पीकर 5 मिनट तक घंटी बजाने का आदेश देते हैं। इसका मकसद सभी सांसदों को चुनाव की जानकारी देना होता है।

चुनाव शुरू होते ही नेशनल असेंबली के दरवाजे बंद हो जाते हैं। कोई भी शख्स सदन के अंदर या बाहर नहीं जा सकता। इसके बाद ओपन वोट के जरिए PM का चुनाव होता है। उदाहरण के तौर पर- अगर PM पद के लिए 2 उम्मीदवार हैं, तो स्पीकर निर्देश देंगे कि जो भी सांसद पहले उम्मीदवार को वोट दे रहे हैं वो संसद के एक हिस्से (लॉबी) में चले जाएं।

वहीं जो दूसरे उम्मीदवार के पक्ष में हैं, वो दूसरी लॉबी में जाएं। इन लॉबी के बाहर असेंबली सेक्रेटेरिएट का एक सदस्य मौजूद होता है। वो हर सांसद का नाम रजिस्टर करता है। पाकिस्तान के संविधान के मुताबिक, सांसदों को उसी उम्मीदवार को वोट देना होता है, जिसका समर्थन उनकी पार्टी कर रही है।

सभी सांसदों के लॉबी में जाने के बाद स्पीकर उन्हें वापस बुलाकर नतीजों की घोषणा करते हैं। पाकिस्तान में PM चुने जाने के लिए उम्मीदवार के पास 336 में से 169 सांसदों के वोट होना जरूरी होता है। पाकिस्तान के आम चुनावों में धर्म के आधार पर भेदभाव के बिना कोई भी शख्स चुनाव लड़ सकता है। हालांकि सिर्फ एक मुस्लिम सांसद ही पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बन सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.