जबलपुर में बिजली विभाग के पूर्व कर्मचारी के घर मिले 2 दर्जन मीटर, चोरी के बड़े रैकेट का शक, आरोपी फरार

Updated on 09-10-2024 11:33 AM
जबलपुर: शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए मध्यप्रदेश विद्युत मंडल ने एक बड़ा एक्शन लिया है। विद्युत मंडल के अधिकारियों ने घमापुर इलाके में छापा मारकर एक घर से दो दर्जन से ज़्यादा बिजली के मीटर बरामद किए हैं।

इस घर में रहने वाले आरोपी का नाम कैलाश कोरी है। वह ताम्रकार मोहल्ले में रहता है। कैलाश पहले विद्युत् मंडल में ही काम करता था। विद्युत मंडल के अधिकारियों को जब सूचना मिली कि कैलाश के घर में भारी मात्रा में बिजली के मीटर जमा हैं तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापा मारा।

पुलिस के आने से पहले ही आरोपी हुआ फरार


वहां अधिकारियों और पुलिस के आने से पहले ही कैलाश मौके से फरार हो गया। अधिकारियों को उसके घर से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

बिजली चोरी रैकेट का शक


विद्युत अधिकारियों का कहना है कि बिजली के मीटर शासकीय संपत्ति है। इस तरह इतनी संख्या में किसी भी व्यक्ति के पास पाए जाना गैरकानूनी है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैलाश के पास इतनी बड़ी संख्या में बिजली के मीटर कहां से आए। उन्हें शक है कि कैलाश बिजली चोरी के एक बड़े रैकेट में शामिल हो सकता है।


पुलिस कर रही तलाश


पुलिस ने कैलाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारी उसके मोबाइल फोन की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था। बिजली चोरी के इस रैकेट में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है। इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.