संविधान दिवस पर शिक्षा और लोकतंत्र के मूल्यों पर चर्चा

Updated on 26-11-2024 10:50 PM

भोपाल : पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई) और क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आरआईई), भोपाल ने संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रशासनिक और शैक्षिक विशेषज्ञसेवानिवृत्त मप्र शासन के मुख्‍य सचिव (आईएएस) एस.सी. बेहर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आरआईई के प्राचार्य प्रो. जयदीप मंडल ने संविधान की उद्देशिका का वाचन कर किया। इसके पूर्व संस्‍थान के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पीएसएससीआईवीई के संयुक्‍त निदेशक डॉ. दीपक पालीवाल द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन कर किया गया।

मुख्‍य अतिथि एससी बेहर ने “संविधान और शिक्षा– सपने और वास्तविकता” विषय पर अपने व्याख्यान में लोकतंत्रसामाजिक न्यायऔर शिक्षा के माध्यम से संवैधानिक आदर्शों को लागू करने पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त प्रणालीगत चुनौतियों और उनमें सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने लोकतंत्रशिक्षाऔर नागरिकों की जिम्मेदारियों पर उपस्थित दर्शकों के साथ विचारोत्तेजक चर्चा भी की।

कार्यक्रम में आरआईई के छात्रों ने संविधान के मौलिक अधिकारों (अनुच्छेद 12-35) को प्रदर्शित करते हुए नाटक प्रस्तुत किया। नाटक ने जातिवादलैंगिक असमानताऔर बाल श्रम जैसे सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और शिक्षा तथा शासन में संवैधानिक मूल्यों के महत्व पर विचार साझा करके किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.